फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 8 एक्ट्रेस सलमान खान के साथ डेब्यू करके भी हुईं फ्लॉप, एक तो एक्टिंग छोड़ बनीं नेता

Fri, 31 May 2019 04:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 31 May 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress who debut with salman khan
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। जल्द ही वो अपनी फिल्म भारत के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी। सलमान के साथ काम करना हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश होती हैं। लेकिन सलमान के साथ डेब्यू करने वाली कुछ एक्ट्रेस का करियर सिर्फ कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। इनमें से कई फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही 8 एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं...

bollywood actress who debut with salman khan
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala

भाग्यश्री (मैंने प्यार किया, 1989)
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। करियर की शानदार शुरुआत के बाद भी भाग्यश्री ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। 1997 में भाग्यश्री की आखिरी फिल्म सौतन में लीड रोल में नजर आई थीं। अब भाग्यश्री साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं। वह मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में मां के रोल करती नजर आती हैं।

bollywood actress who debut with salman khan
सलमान खान की हीरोइन रेवती का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो

रेवती (लव 1991)
मलयालम एक्ट्रेस रेवती ने बॉलीवुड में लव फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वो मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। यह फिल्म हिट साबित हुई। लेकिन रेवती को बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला। 2014 में आई फिल्म 2 स्टेटस में उन्होंने आलिया भट्ट की मां का रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress who debut with salman khan
Nagma

नगमा (बागी, 1990)
नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' (1990) से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही बावजूद इसके नगमा इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई। इसके अलावा उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो हिट रही हो। उन्होंने 'सनम बेवफा' (1991), 'हस्ती' (1992), 'किंग अंकल' (1992), 'कुंवारा' (1999) सहित कई फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'बैक टू हनीमून' में नजर आई थीं। अब फिलहाल वो कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
bollywood actress who debut with salman khan
Raveena Tandon and Salman Khan - फोटो : social media

रविना टंडन (पत्थर के फूल, 1991)
रविना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। रविना ने कई हिट फिल्में दीं। 1999 में गैर उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें वो अजय देवगन के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। 2000 में बुलंदी फिल्म भी आई थी, लेकिन उसमें रवीना टंडन साइड रोल में थीं। 2017 में उनकी मातृ फिल्म आई थी, जिसमें वो 16-17 साल की लड़की की मां बनी थीं। हालाकि रवीना अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और कई रियल्टी शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed