फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद भी नहीं बदला अपना धर्म, निभा रहीं अपने सभी रीति रिवाज

Mon, 24 Apr 2023 12:16 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Not Change Their Religion After Marriage Kareena Kapoor Gauri Khan Priyanka Chopra
बॉलीवुड कपल - फोटो : Amar ujala

बॉलीवुड में अक्सर हम कई लव स्टोरी, शादी, अफेयर और तलाक जैसी खबरें देखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस और जानी माने सेलेब्स हैं, जिन्होंने दूसरी धर्म में शादी की है और शादी के बाद पति का धर्म अपना लिया है। हालांकि इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी के बाद अपने धर्म को नहीं छोड़ा है। आइये जानते हैं, उन एक्ट्रेस के बारे में। 

Bollywood Actress Who Did Not Change Their Religion After Marriage Kareena Kapoor Gauri Khan Priyanka Chopra
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : social media

करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमाम बेहतरीन फिल्में की हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि करीना कपूर ने बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। सैफ एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्ट्रेस ने सैफ के साथ शादी के बाद अपना धर्म नहीं छोड़ा है। वह आज भी हिंदुओं के सभी त्योहारों को अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं। साथ ही पूजा पाठ भी पूरी श्रद्धा के साथ करती हैं। 

Bollywood: सीन को परफेक्ट बनाने के लिए जब एक्ट्रेस ने पहने भारी-भरकम कपड़े, चलना तक हो गया था मुश्किल

Bollywood Actress Who Did Not Change Their Religion After Marriage Kareena Kapoor Gauri Khan Priyanka Chopra
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : social media

गौरी खान
गौरी खान फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी सेलिब्रिटी हैं। गौरी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। जिस दौरान कपल की शादी हुई थी, उस वक्त शाहरुख ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। गौरी एक हिंदू पंजाबी फैमिली से संबंध रखती हैं, तो वहीं शाहरुख एक मुस्लिम हैं। गौरी ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है। गौरी और शाहरुख आज भी मिलकर सभी त्योहारों को मनाते हैं। 

सलमान को मिली ईदी, दूसरे दिन KKBKKJ ने की बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Not Change Their Religion After Marriage Kareena Kapoor Gauri Khan Priyanka Chopra
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान - फोटो : social media

मलाइका अरोड़ा 
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका और अरबाज खान की लव मैरिज थी। मलाइका एक क्रिश्चियन हैं, उन्होंने अरबाज से शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं छोड़ा था। हालांकि कपल का तलाक हो चुका है। दोनों अब साथ नहीं है। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Did Not Change Their Religion After Marriage Kareena Kapoor Gauri Khan Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने निक जोनस से शादी की थी। निक और प्रियंका की उम्र में काफी अंतर हैं। वहीं, निक एक क्रिश्चियन हैं, तो वहीं प्रियंका एक हिंदू हैं। कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने अपना धर्म नहीं बदला है, बल्कि एक्ट्रेस ने अपने पति को भी हिंदू कल्चर के रंग में रंग दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed