कहते हैं कि प्यार न जात देखता है न धर्म, न रंग न रूप। प्यार तो एक अहसास है, जो बस हो जाता है। बॉलीवुड और प्यार का भी बहुत ही पुराना नाता रहा है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने को-एक्टर्स को ही अपना जीवन साथी बनाया है, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने निर्देशक-निर्माता नहीं बल्कि राजनेता से शादी रचाई है। तो आज के लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभिनेता नहीं बल्कि नेता से शादी रचाई है।
Bollywood: परिणीति से पहले इन अभिनेत्रियों का दिल नेताओं के लिए धड़का, खूब हुए थे अफेयर के चर्चे
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स परिणीति को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
स्वरा भास्कर
अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही है। स्वरा ने समाजवादी के युवा नेता फहाद अहमद से निकाह किया है। आपको बता दें कि फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट हैं। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।
आयशा टाकिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी की है। फरहान आजमी महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मशहूर नेता हैं। आयशा ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।
अमृता फडणवीस
अमृता फडणवीस भले ही फिल्मों में नजर न आई हों, लेकिन वह फिल्मों में अपने गानों से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह एक सिंगर हैं। आपको बता दें कि अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र के दिग्गज अभिनेता देवेंद्र फडणवीस से शादी की है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं।