फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: पतले फिगर को लेकर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, किसी को कहा गया 'ककड़ी' तो किसी को मिली खाना खाने की नसीहत

Thu, 22 Jun 2023 12:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Jun 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress who trolled for skinny body kriti sanon palak tiwari alia bhatt mauni roy Ananya Panday
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। वह अपने फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करती हैं। इस बीच वह अपने फिगर पर भी काम करती हैं और उसे जीरो फिगर बनाकर मेंटेन रखती हैं, लेकिन कभी कभी अपने इसी पतले फिगर के कारण यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर देते हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें हद से ज्यादा पतले फिगर के लिए ट्रोल किया जाता है।

Bollywood Actress who trolled for skinny body kriti sanon palak tiwari alia bhatt mauni roy Ananya Panday
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मौनी रॉय का। टीवी से बॉलीवुड में छाईं मौनी रॉय अक्सर अपना जीरो फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वह फैंस के साथ एक एक हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन कभी कभी अपनी तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। दरअसल, ट्रोल्स मौनी को उनके पतले फिगर के लिए बुरी तरह ट्रोल कर देते हैं।

Bollywood Actress who trolled for skinny body kriti sanon palak tiwari alia bhatt mauni roy Ananya Panday
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक तिवारी
इस लिस्ट में अगला नाम पलक तिवारी का शामिल है। पलक को पतले फिगर के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है। पलक जब भी बिकनी में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करते हुए खाना खाने की सलाह देते हैं। पलक ने हाल ही में सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress who trolled for skinny body kriti sanon palak tiwari alia bhatt mauni roy Ananya Panday
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे का शामिल है। अनन्या अक्सर फैंस के साथ अपनी बेहद बोल्ड और हॉट तस्वीरें साझा करती हैं, लेकिन अपनी पतले फिगर के कारण लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करते हैं। उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें लकड़ी कंकाल तक कह देते हैं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि क्या पापा चंकी पांडे ने खाना नहीं खिलाया क्या? इस मुद्दे पर अनन्या कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress who trolled for skinny body kriti sanon palak tiwari alia bhatt mauni roy Ananya Panday
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी जीरो फिगर के चलते ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट ने जब अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, तब वह हद से ज्यादा पतली थीं। उन्हें अक्सर उनके पतले फिगर के लिए ट्रोल किया जाता था। वहीं कुछ लोग उन्हें बच्ची कहकर भी ट्रोल करते थे। इन दिनों आलिया अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed