फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने एक्शन सीक्वेंस गलत होने पर खुद को बताया था दोषी, 'जवान' के स्टंटमैन का खुलासा

Thu, 22 Jun 2023 12:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Jun 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Jawan stuntman talks about shah rukh khan dedication humility says he took blame when a action shot went wrong
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दमदार अदाकारी के साथ साथ अपने शांत स्वभाव से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। अब तक कई सेलेब्स किंग खान की जिंदादिली के किस्से साझा कर चुके हैं। अब हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' के स्टंटमैन सद्दाम ने इंटरव्यू में शाहरुख की दयालुता, समर्पण और कला और काम के प्रति उनके जुनून के बारे में बात की।

Jawan stuntman talks about shah rukh khan dedication humility says he took blame when a action shot went wrong
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सद्दाम ने शाहरुख खान को 'सबसे प्यारा बंदा' कहा है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्होंने उनसे अधिक समर्पित अभिनेता नहीं देखा है। सद्दाम ने कहा कि मैं जिन अभिनेताओं के साथ काम करता हूं, वे आम तौर पर असभ्य होते हैं, जो आते हैं और कहते हैं कि मैं यह करूंगा, वह करूंगा, लेकिन शाहरुख खान ऐसे नहीं थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं वह स्टंट कैसे करने जा रहा हूं और सुरक्षा की जांच की। उन्हें चिंता थी कि मुझे चोट लग जाएगी और मैंने उन्हें बताया कि यह कैसे सुरक्षित है।

Kareena-Kiara: पर्दे पर फिर साथ दिखेंगी करीना कपूर और कियारा आडवाणी? अश्विनी अय्यर की फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Jawan stuntman talks about shah rukh khan dedication humility says he took blame when a action shot went wrong
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्टंटमैन ने आगे बताया कि शाहरुख जवान सेट पर पहल करते हैं और स्टंट पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि शॉट के बाद शाहरुख ने उनके बारे में पूछा कि तू ठीक है? इसके अलावा अगर, शॉट गलत हो जाता तो वह तुरंत कह देते हैं कि यह उनकी गलती थी। मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था कि वह कैसे सितारे हैं। सद्दाम ने कहा कि मैंने जिनके साथ भी काम किया है, उनमें से शाहरुख वास्तव में अलग हैं।

Shiddat 2: परिणीति चोपड़ा ने 'शिद्दत 2' से खींचा हाथ! सनी कौशल स्टारर फिल्म छोड़ने के पीछे बताई यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan stuntman talks about shah rukh khan dedication humility says he took blame when a action shot went wrong
शाहरुख खान - फोटो : social media

सद्दाम ने एक विशेष सीन को भी याद किया, जहां शाहरुख के हाथ को पीछे बांधना था और उन्हें कुछ लोगों से लड़ना था। स्टंटमैन ने बताया कि शाहरुख ने कहा कि वह इसे खुद करेंगे और उन्होंने वन-टेक शॉट दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फर्श पर चटाई भी नहीं बिछाई, जो आमतौर पर कोई आराम के लिए बिछाता है।

Throwback Thursday: जब जावेद अख्तर ने आमिर को दी थी लगान न बनाने की सलाह, गलत साबित हुई थी लेखक की भविष्यवाणी

विज्ञापन
Jawan stuntman talks about shah rukh khan dedication humility says he took blame when a action shot went wrong
शाहरुख खान - फोटो : social media

फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह पहले जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की कि यह फिल्म अब सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जवान' के बाद किंग खान के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है, जो दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

Kangana Ranaut: कंगना की फिल्म के प्रमोशन में लिया गया ऋतिक रोशन का नाम, भड़के यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed