{"_id":"5f7545895cf7176ba67ff4bc","slug":"bollywood-actress-with-dark-skin-color-deepika-padukone-priyanka-chopra-kajol-rani-mukerji-konkona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफलता के बीच नहीं आया इन अभिनेत्रियों का सांवला रंग, एक ने तो 'विश्व सुंदरी' बन लहराया परचम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सफलता के बीच नहीं आया इन अभिनेत्रियों का सांवला रंग, एक ने तो 'विश्व सुंदरी' बन लहराया परचम
बॉलीवुड की दुनिया खूबसूरती से पटी पड़ी है। देश में खूबसूरती का पैमाना हमेशा से ही गोरे रंग को माना जाता रहा है। ऐसे में रंगभेद की बातें भी हमेशा सामने आती रहती है। हाल ही में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी रंगभेद को लेकर लोगों पर तंज कसा है। दरअसल कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहाना की तस्वीरों पर 'काली' या रंगभेद को लेकर कई टिप्पणियां कीं। सुहाना ने इन लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ऐसे में आपको इस पैकेज में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनकी सफलता के बीच कभी उनका सांवला रंग नहीं आया और उन्होंने अपने हुनर के दम पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई।
2 of 6
काजोल
- फोटो : Instagram: @itskajol
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार काजोल ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनका रंग एकदम सांवला था। उनकी शुरुआती सभी फिल्मों में उनका असल रंग ही दिखाई दिया है। अपने सांवले रंग के बावजूद काजोल ने इंडस्ट्री में सालों तक राज किया है और आज भी वो टॉप अभिनेत्रियों में ही शुमार होती हैं।
3 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : फाइल फोटो
बंगाली बाला रानी मुखर्जी की गिनती भी सांवली अभिनेत्रियों की लिस्ट में ही होती है। रानी मुखर्जी ने भी अपने सांवले रंग के बाद भी बॉलीवुड पर राज किया है। रानी मुखर्जी को यदि बिना मेकअप देख लिया जाए तो कोई भी समझ जाएगा कि फिल्मों में चांदनी जैसी दिखने वालीं रानी वास्तविक में सांवली हैं। बताया जाता है कि मेकअप का इस्तेमाल भी रानी उतना ही करती हैं जितना कैमरे के सामने जरूरी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी हासिल किया था। उनका सांवला रंग इसमें कभी बीच में दीवार नहीं बना।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
इस समय की बॉलीवुड नंबर वन अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दीपिका भी बेहद गोरी चिट्टी नहीं हैं, अभिनेत्री के शुरुआती वीडियोज और फिल्मों में दीपिका का स्किन टोन पर देख सकते हैं। हालांकि दीपिका ने अपने हुनर के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।