बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां आईं जिनकी सुंदरता और उनकी एक्टिंग ने इंडस्ट्री में उन्हें एक खास पहचान दिलवाई। लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब उनका लुक इतना बदल गया है कि पहली नजर में कोई भी देखकर उन्हें धोखा खा जाए। आज हम 90 के दशक की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियां के बारे में बताएंगे जो बहुत खूबसूरत, बोल्ड और ट्रेंडसेटर थीं लेकिन आज वे समय के साथ बहुत बदल गई हैं।
बीते दौर की ये अभिनेत्रियां अब दिखती हैं कुछ ऐसी, पहचानना भी हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु अग्रवाल
'आशिकी' फिल्म की अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 21 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु ने कई फिल्में कीं। लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई। साल 1999 में अनु एक सड़क हादसे का शिकार हुईं। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही इस हादसे ने उनसे चलने फिरने की शक्ति भी छीन ली थी। जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं और आज अब अन्नू अग्रवाल इतना बदल गई हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।
मीनाक्षी शेषाद्रि
90 के दशक में दामिनी, घायल, घातक, हीरो, शहंशाह, जुर्म जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन अब मीनाक्षी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। मीनाक्षी की फिल्म दामिनी इतनी बड़ी हिट थी कि आज भी लोग वो फिल्म देखना पसंद करते हैं।
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा के मासूम चेहरे ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। जब उनकी फिल्म तुम बिन आई थी तो उनकी खूबसूरती की चर्चे चारों तरफ हुआ करते थे। संदली ने कई फिल्मे की हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ”तुम्हारे हवाले वतन साथियो” में भी काम कर चुकी हैं। संदली आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' में नजर आई थीं। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा संदली अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं।
किमी काटकर
80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री किमी काटकर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म हम में नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना जुम्मा चुम्मा दे दे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। इसके अलावा किमी ने टार्जन के साथ ही कई और फिल्मों में भी शानदार काम किया। इसके बाद किमी ने विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली और बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया।