सब्सक्राइब करें

हिमेश के मुकाबले इस बार इक्कीस साबित हुए साजिद खान, ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के गाने ने किया धमाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Radhe: Your Most Wanted Bhai Title Track Is Released Salman Khan Himesh Reshamiya Sajid Khan Wajid Khan
राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के गाने का दृश्य

हिंदी सिनेमा की मशहूर संगीतकार जोड़ी रही साजिद-वाजिद का फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का लेटेस्ट गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सलमान खान की इमेज पर सौ फीसदी सटीक बैठा ये गाना पिछले साल दुनिया छोड़ गए वाजिद खान का आखिरी गाना भी बताया जा रहा है। फिल्म के इस गाने के बोल साजिद खान ने ही लिखे हैं।

Trending Videos
Radhe: Your Most Wanted Bhai Title Track Is Released Salman Khan Himesh Reshamiya Sajid Khan Wajid Khan
सलमान खान संग साजिद वाजिद

साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्मों में संगीत देने का काम साल 1998 में रिलीज हुई सलमान खान की ही फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से शुरू किया था। इसी फिल्म से सलमान खान ने संगीतकार हिमेश रेशमिया को भी टीवी से निकालकर बड़े परदे पर पहुंचाया था। हिमेश ने फिल्म के दो गाने ‘ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की’ और ‘तुम पर हम हैं अटके यारा दिल भी मारे झटके...’ कंपोज किए थे और तब साजिद-वाजिद के हिस्से में आया था गाना,  ‘तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है...’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe: Your Most Wanted Bhai Title Track Is Released Salman Khan Himesh Reshamiya Sajid Khan Wajid Khan
सलमान खान के साथ हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में भी गाना कंपोज किया है। ‘दिल दे दिया’ बोल वाले इस गाने पर इक्कीस साबित हुआ है साजिद-वाजिद का कंपोज किया गाना, ‘राधे राधे राधे राधे...’। फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के इस टाइटल गाने को लेकर सलमान खान के फैंस खासे उत्साहित दिख रहे हैं। रिलीज के चार घंटे में ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
 
Radhe: Your Most Wanted Bhai Title Track Is Released Salman Khan Himesh Reshamiya Sajid Khan Wajid Khan
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई

साजिद खान ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के इस टाइटल गाने को सिर्फ लिखा और संगीतबद्ध ही नहीं किया है, बल्कि उन्होंने इसे गाया भी है। फिल्मों में गाने की शुरूआत साजिद ने सलमान खान की ही फिल्म ‘पार्टनर’ से की थी। इस फिल्म के गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नॉमिनेशन भी उस साल के आइफा अवार्ड में मिला था। अब जो गाना साजिद का रिलीज हुआ है, उसमें उनके दिवंगत भाई वाजिद का काफी सहयोग रहा है।

विज्ञापन
Radhe: Your Most Wanted Bhai Title Track Is Released Salman Khan Himesh Reshamiya Sajid Khan Wajid Khan
साजिद और वाजिद

साजिद कहते हैं, ‘जब तक मैं हूं और संगीत देता रहूंगा। मेरे साथ वाजिद का भी नाम जिंदा रहेगा। मैं हिंदी सिनेमा की वह संगीत परंपरा आगे बढ़ाना चाहता हूं जिस पर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और कल्याणजी आनंदजी जैसे संगीतकारों का नाम लिखा है। इन लोगों ने अपने जोड़ीदार के नाम के बिना कभी कोई काम नहीं किया। मैं भी जो भी काम अभी कर रहा हूं या आगे करूंगा वह साजिद-वाजिद के नाम से ही करूंगा।’ कोरोना संक्रमित होने के बाद वाजिद का निधन बीते साल 31 मई को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed