फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां

Sun, 12 Feb 2023 05:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 12 Feb 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Romanced With South Indian Actors In Movies
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज तो हमेशा ही फैंस पर बना रहता है। पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों ने भी देशभर में अपनी हुकूमत कायम की है। ‘केजीएफ’, ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों ने दुनिया भर के लोगों को साउथ की फिल्मों का मुरीद बना दिया है।  साउथ इंडस्ट्री का क्षेत्र इतना व्यापक हो गया है कि बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर साउथ की फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं। वहीं, दूसरी ओर साउथ के स्टार्स भी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनते दिखाई देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ के हिट एक्टर्स के साथ काम किया है। साउथ और बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कमाल दिखाया है।
Bollywood Actresses Romanced With South Indian Actors In Movies
आलिया भट्ट-राम चरण - फोटो : social media

आलिया भट्ट-राम चरण 

साउथ के दिग्गज अभिनेता राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कैमियो किया था। फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट ने राम चरण की पत्नी का रोल किया था। फैंस को फिल्म में आलिया का अभिनय काफी पसंद आया था। यह फिल्म साल की ब्लॉकबस्टर हिट लिस्ट में भी शामिल हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर के इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Bollywood Actresses Romanced With South Indian Actors In Movies
श्रद्धा कपूर-प्रभास - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर-प्रभास 

साउथ इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो, लेकिन प्रभास और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री पसंद की गई। बॉलीवुड फिल्मों में प्रभास के अभिनय को भी दर्शकों की काफी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Romanced With South Indian Actors In Movies
ऐश्वर्या राय बच्चन-रजनीकांत - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन-रजनीकांत 

साउथ के लीजेंड एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। रजनीकांत की फिल्म रोबोट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी हिट हुई थी। लोगों ने  ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय की भी काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
Bollywood Actresses Romanced With South Indian Actors In Movies
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : social media
कृति सेनन-प्रभास 

प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की जोड़ी फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं,कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी समय से काफी विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed