फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू

Sun, 12 Feb 2023 05:16 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Main Deendayal Hun: Annu Kapoor starts shooting for Pandit Deen Dayal Upadhyay biopic in Mumbai
Annu Kapoor - फोटो : अमर उजाला मुंबई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश प्रांत प्रचारक रहे और भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद इसके दूसरे नंबर के धुरंधर नेता रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की बायोपिक यहां मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म का नाम है, ‘मैं दीनदयाल हूं’ और इस फिल्म में शीर्षक रोल करने जा रहे अन्नू कपूर ने उनकी पुण्यतिथि पर इस फिल्म का शुभारंभ किया। इस मौके पर अन्नू कपूर ने उनके कुछ मशहूर उक्तियां बोलकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

Main Deendayal Hun: Annu Kapoor starts shooting for Pandit Deen Dayal Upadhyay biopic in Mumbai
Annu Kapoor - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ की बायोपिक के मुहूर्त पर अन्नू कपूर सहित फिल्म की टीम ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अन्नू कपूर ने कुछ लाइनें कहकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया,"इस सदन में मैं अकेला ही दिया हूं, मत बुझाओ जब मिलेगी रोशनी मुझसे मिलेगी। पांव तो मेरे थकन ने छील डाले, बस विचारों के सहारे चल रहा हूं।" इसके बाद अन्नू कपूर ने क्लैप देकर मुहूर्त किया और निर्देशक पवन केके नागपाल, निर्माता रंजीत शर्मा, सह-निर्माता हरीश रेड्डी नगलमदका, कार्यकारी निर्माता राजीव धमीजा और लेखक राशिद इकबाल ने फिल्म के बारे में बातें की।
Shiv Shastri Balboa Review: जिंदगी का रोमांच रिटायरमेंट के बाद भी कैसे कायम रखें, सीखना हो तो देखिए ये फिल्म

Main Deendayal Hun: Annu Kapoor starts shooting for Pandit Deen Dayal Upadhyay biopic in Mumbai
Annu Kapoor - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मई से शुरू होगी। इस मौके पर अन्नू कपूर ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक राजनीतिक दार्शनिक थे, वह केवल एक राजनेता नहीं थे। देश और मातृभूमि के प्रति उनका बेमिसाल योगदान रहा है। उनके विचार, उनके दर्शन बहुत बड़े थे। उनके जीवन पर फिल्म बनाना निर्माता, निर्देशक, लेखक सभी के लिए बहुत हिम्मत और बहादुरी का काम है। इस फ़िल्म की टीम के पास वीरता, हिम्मत, उत्साह, लगन देखकर ही संघ ने कहा कि तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। यह पॉलिटिकल थ्रिलर तो है ही, साथ ही इसमें बहुत से सवाल उठाए गए हैं मसलन क्या पंडितजी का जाना एक राजनीतिक साजिश थी? इसका जवाब गुजरे हुए समय के तमाम राजनीतिज्ञों को देना होगा।

मालदीव वेकेशन में हिना लगा रहीं हॉटनेस का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Deendayal Hun: Annu Kapoor starts shooting for Pandit Deen Dayal Upadhyay biopic in Mumbai
Main Deendayal Hoon - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक पवन केके नागपाल ने कहा, जब लेखक राशिद इकबाल ने इस फ़िल्म की कहानी मुझे सुनाई तो मुझे तुरंत लगा कि इस विषय पर जल्द फिल्म बननी चाहिए। स्क्रिप्ट सुनते ही दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाने के लिए जिस कलाकार का नाम मेरी जिह्वा पर आया, थे अन्नू कपूर। मुझे लगा कि अन्नू कपूर जितने बेहतरीन ढंग से इस किरदार को जी सकते हैं वह कोई और नहीं कर सकता। वह इतने अनुभवी अभिनेता हैं कि उन्होंने खुद को दीनदयाल उपाध्याय के रूप में ढाल लिया है।

Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

विज्ञापन
Main Deendayal Hun: Annu Kapoor starts shooting for Pandit Deen Dayal Upadhyay biopic in Mumbai
Main Deendayal Hoon - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ के लेखक राशिद इकबाल के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय की मौत का रहस्य अब तक नहीं सुलझाया जा सका है। उसी विषय पर यह फिल्म है। जब अन्नू कपूर जी इस रोल के लिए फाइनल हुए तो मुझे बड़ी खुशी हुई। अन्नू कपूर का हां कहना हम सब के लिए बड़ी हिम्मत देने वाली बात रही। मुझे लगता है कि अन्नू कपूर सिनेमाघर में किसी को अपनी कुर्सी से हिलने नहीं देंगे। संघ के बड़े लोगों के साथ अच्छी मीटिंग हुई हैं। फिल्म की कहानी ऐसी है कि उनकी बॉयोपिक भी चल रही है और उनकी मौत की मिस्ट्री भी रोमांचक रूप से जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed