फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ये अभिनेत्रियां शेयर करती हैं अपने पिता के साथ स्पेशल बॉन्ड, इंडस्ट्री में भी इनकी जोड़ी है पॉपुलर

Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Share a Special Bond With Their Father Alia Bhatt Mahesh Bhatt Suneil Shetty Athiya Shetty
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो कई लोकप्रिय नाम हैं, जो आए दिन फैस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे सेलिब्रिटी पति पत्नी, गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पापा की लाडली हैं। यह पिता और बेटी की जोड़ी इंडस्ट्री में भी काफी पॉपुलर हैं और इंटरनेट पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

Bollywood Actresses Share a Special Bond With Their Father Alia Bhatt Mahesh Bhatt Suneil Shetty Athiya Shetty
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और महेश भट्ट
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट वैसे तो अपने विवादों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन वह अपनी बेटी आलिया भट्ट से काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में उनके पिता काम की वजह से उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। इसलिए वह उन्हें ज्यादा मिस भी नहीं करती थीं, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद इन दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग हो गया था।

Ram Charan: कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते राम चरण, अभिनेता की अलमारी की सबसे सस्ती चीज जान होगी हैरानी

Bollywood Actresses Share a Special Bond With Their Father Alia Bhatt Mahesh Bhatt Suneil Shetty Athiya Shetty
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस समय फिल्मों से किनारा कर लिया है, लेकिन अभिनेता अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया के साथ एक खास रिश्ता साझा करते हैं। कई मौकों पर अभिनेता को उनकी बेटी के बारे में किस्से सुनाते भी देखा गया है। वहीं, अथिया भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Dinesh Vijan: दिनेश विजन ने पाली हिल में खरीदे तीन आलीशान अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुई निर्माता की डील

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Share a Special Bond With Their Father Alia Bhatt Mahesh Bhatt Suneil Shetty Athiya Shetty
सोनम कपूर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर और अनिल कपूर
बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर आज भी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं और हाल ही में वह द नाइट मैनेजर वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। इस सीरीज में दर्शकों ने अनिल के अभिनय की भी खूब सराहना की थी। आपको बता दें कि इंडस्ट्री में सोनम कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी भी काफी पॉपुलर है। दोनों ही रियल लाइफ में एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Share a Special Bond With Their Father Alia Bhatt Mahesh Bhatt Suneil Shetty Athiya Shetty
अमिताभ बच्चन और श्वेता नंदा बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और श्वेता नंदा बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का अपनी बेटी श्वेता के साथ खास रिश्ता है। ये पिता और बेटी जोड़ी बहुत मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं और एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। अमिताभ अपनी बेटी के बहुत करीब हैं और तस्वीरों में दोनों के प्यार की झलक साफ दिखाई देती है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed