फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली ये हसीनाएं 12वीं भी नहीं कर पाईं पास, लिस्ट में कंगना का नाम भी शामिल

Sat, 20 Jan 2024 11:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Are Not 12th Pass Katrina Kaif Alia Bhatt Kajol Karisma Kapoor Kangana Ranaut
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को एक मुकम्मल इंसान बनने के लिए शिक्षा की जरूरत होती है। शिक्षा वह हथियार होता है, जिससे बड़े से बड़े युद्ध को जीता जा सकता है। आज के दौर में माता-पिता भले ही शिक्षित न हो, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्लैमर वर्ल्ड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है और आज सफलता के ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं, उन अभिनेत्रियों पर।

Bollywood Actresses Who Are Not 12th Pass Katrina Kaif Alia Bhatt Kajol Karisma Kapoor Kangana Ranaut
कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी हालिया रिलीज फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं रही है। बता दें कि कैटरीना ने भी अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। कैटरीना की पढ़ाई होम ट्यूटर के माध्यम से हुई है।
Bollywood Actresses Who Are Not 12th Pass Katrina Kaif Alia Bhatt Kajol Karisma Kapoor Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाली और इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि कंगना भी 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं। वे 12वीं में फेल हो गई थीं, जिसके बाद वे घर छोड़कर दिल्ली आ गईं। यहां पर उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Are Not 12th Pass Katrina Kaif Alia Bhatt Kajol Karisma Kapoor Kangana Ranaut
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
90 के दशक में अपने हुस्न का जादू चलाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 90 के दशक में उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी हैं. लेकिन छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम शुरू कर देने के कारण पढ़ाई को वे ज्यादा समय नहीं दे पाईं। बता दें कि अभिनेत्री ने छठी कक्षा में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और अपना करियर बनाया था।
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Are Not 12th Pass Katrina Kaif Alia Bhatt Kajol Karisma Kapoor Kangana Ranaut
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री काजोल भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई हैं। 16 साल की उम्र में ही उन्हें राहुल रवैल की फिल्म बेखुदी में काम करने का मौका मिला। इस वजह से उनकी स्कूल की पढ़ाई भी छूट गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed