फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: परवीन बॉबी से लेकर जिया खान तक, जब माया नगरी के भंवर में फंस कर रह गई जिंदगी

Tue, 10 Jan 2023 11:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 10 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died Shockingly from Divya Bharti Parveen Babi shri devi Jiah Khan
माया नगरी के भंवर में - फोटो : अमर उजाला

मायानगरी का स्टारडम किसे पसंद नहीं आता। चमकीले चेहरों से सजी दुनिया। हर तरफ लाइट्स और कैमरे के फ्लैश की चकाचौंध। लग्जरी गाड़ी और तालियों की गड़गड़ाहट। लेकिन कितनों को पता है इस चमकते सूरज के पीछे घोर काली अंधेरी रात होती है। जो पता नहीं कितनों की ही जिंदगी लील चुकी है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों को भी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर, बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जो अपनी निजी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से जूझती रहीं और उनकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ था। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने इस सिनेमा की दुनिया की भूलभुलैया में दम तोड़ दिया।

Bollywood Actresses Who Died Shockingly from Divya Bharti Parveen Babi shri devi Jiah Khan
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान
आमिर खान जैसे सितारे के साथ जिया खान गजनी फिल्म में नजर आईं थीं। लेकिन अपार संभावनाओं वाली जिया की सांस की डोर बीच में ही टूट गई। जिया ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली। जिया की मां ने आरोप लगाया कि उसने सूरज पंचोली के प्यार में धोखा देने के बाद आत्महत्या की थी।

यह भी पढ़ें: अभिषेक के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? इस डायरेक्टर की फिल्म में काम करेंगे जूनियर बच्चन

Bollywood Actresses Who Died Shockingly from Divya Bharti Parveen Babi shri devi Jiah Khan
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी
एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी का आखिरी समय काफी दुखद रहा था। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा परवीन बॉबी अपने घर में मृत पाई गई थी। कहा जाता है कि वो सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित थीं। बॉबी तीन दिन तक अपने घर में मृत पड़ी रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: राधिका मदान ने बांधे विशाल भारद्वाज की तारीफों के पुल, बोलीं- मुझे इंडस्ट्री की चकाचौंध...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died Shockingly from Divya Bharti Parveen Babi shri devi Jiah Khan
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती
दिव्या 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थी। एक के बाद एक कई हिट देने के बाद वे काफी लोकप्रिय हो गयी थी। उन्होंने महज 2 साल के भीतर 12 फिल्में करके इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया था। लेकिन साल 1993 में एक इमारत की पांचवी मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत से राज आज तक नहीं उठ पाया है कि वह हादसा था या आत्महत्या?

यह भी पढ़ें: 2023 में फिर आएंगे बॉलीवुड के 'अच्छे दिन', दूसरे हफ्ते में धमाल मचाएंगी ये 15 फिल्में

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Died Shockingly from Divya Bharti Parveen Babi shri devi Jiah Khan
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता पाटिल
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर की दूसरी पत्नी और मशहूर अदाकारा स्मिता पाटिल का अंत काफी दर्दनाक रहा है। स्मिता पाटिल ने कला फिल्मों के जरिये अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन राज बब्बर की दूसरी पत्नी के नसीब में लम्बी उम्र नहीं लिखी थी। बेटे को जन्म देने के बाद उनको स्वास्थ संबंधी समस्या होने लगी और उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: 'बड़े मियां छोटे मियां' पर आया बड़ा अपडेट, अक्षय-टाइगर की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed