{"_id":"6139b2b68ebc3e35e94a47ef","slug":"bollywood-akshay-remembers-mother-on-the-occasion-of-birthday-shared-photo-with-mother-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar Birthday: मां के बिना टूटा हुआ महसूस कर रहे अक्षय कुमार, जन्मदिन पर तस्वीर शेयर कर लिखा- जिंदगी चलती रहती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar Birthday: मां के बिना टूटा हुआ महसूस कर रहे अक्षय कुमार, जन्मदिन पर तस्वीर शेयर कर लिखा- जिंदगी चलती रहती है
बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। दरअसल, उनके इस खास दिन से एक दिन पहले ही उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था। जिसके बाद यह अक्षय का मां के बिना यह पहला जन्मदिन है।
अपने इस खास दिन पर अक्षय ने मां संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा- इसे इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहां से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे का गाना गा रही होंगी। आप सभी लोगों की संवेदनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है। वहीं, अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। दरअसल, अरूणा बीते कुछ दिनों से बीमार थीं। जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
अभिनेता शुरू से ही अपने परिवार के बहुत करीब रहे हैं। अपने करियर की शुरुआत के समय वह अपनी सफलता के लिए हमेशा अपने परिवार को श्रेय दिया करते थे। हालांकि, आज अपनी मां को खोने के बाद अक्षय के लिए यह दुख की घड़ी है। दरअसल, अक्षय अपनी मां के करीब थे और इस बारे में उन्होंने कई बार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
9 सितंबर को हुआ जन्म
9 सितंबर 1967 में अमृतसर में जन्में राजीव ओम भाटिया यानि अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अक्षय ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सौगंध फिल्म से किया डेब्यू
अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन फिल्म 'खिलाड़ी' से उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी। इसके बाद अक्षय ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'हेरा फेरी', 'अजनबी', 'रुस्तम', 'बेलबॉटम', 'बेबी', 'गुड न्यूज' जैसी कई फिल्में कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।