सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Antilia: करोड़ों अरबों कमाने के बाद भी स्टार्स नहीं बना पाएंगे एंटीलिया जैसा घर, इसकी कीमत और खासियत सुनकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Sep 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Mumbai mansion Antilia Facts And bollywood stars most expensive homes
House - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे और शानदार घरों में से एक में रहते हैं। उनके घर का नाम एंटीलिया है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एक महल से कम नहीं है। मुकेश अंबानी इस घर में अपनी पत्नी नीता अंबानी, दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं।



ऐसा घर बनाना सोच से परे
वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स भी आलीशान घरों के मालिक हैं लेकिन एंटीलिया में जो खास बातें हैं वो सिर्फ अंबानी परिवार के लोगों के लिए ही पॉसिबल है। अब जरा सोचिए 27 फ्लोर में दुनिया का सबसे आलीशान घर बनाने के लिए कितने अरब रुपयों की जरूरत पड़ी होगी। इस घर को Mythical Atlantic Island से प्रेरित होकर बनाया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Antilia (@antiliahouse)


 

Trending Videos
Mukesh Ambani Mumbai mansion Antilia Facts And bollywood stars most expensive homes
प्रियंका चोपड़ा का घर - फोटो : Dirt.com

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका न केवल मुंबई में बल्कि देश से बाहर भी आशियाना है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अमेरिका में आलीशान घर है वहीं सलमान खान की करें तो वे मुंबई में जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उसका नाम 'गैलेक्सी' है और उनके फ्लैट की कीमत फिलहाल करीब 209 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani Mumbai mansion Antilia Facts And bollywood stars most expensive homes
पटौदी पैलेस - फोटो : Instagram: @GQINDIA

पटौदी के नवाब सैफ अली खान के पास जो पैलेस है उसकी कीमत भी एंटीलिया की कीमत के आसपास भी नहीं है। पटौदी पैलेस में कुल 150 कमरे हैं जिनमें सात ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम, सात बिलियर्ड कमरे और बड़ा डाइनिंग कमरा है। सैफ अली खान के दादा इफ्तिखार अली खान ने इसका निर्माण कराया था। इसका डिजाइन रॉबर्ड टोर रसेल ने किया था। इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Mukesh Ambani Mumbai mansion Antilia Facts And bollywood stars most expensive homes
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter
वहीं बात करें एंटीलिया की तो मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है। 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। एंटीलिया के नीचे के शुरुआती छह फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर में रहते हैं। 

 
विज्ञापन
Mukesh Ambani Mumbai mansion Antilia Facts And bollywood stars most expensive homes
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter

गर्मी से बचने के लिए इस घर में आइस रूम भी बनाया गया है। हर फ्लोर का इंटीरियर अलग-अलग है। मुकेश अंबानी के घर में हेलीपैड, जिम, सिनेमाघर और ऐसी बहुत सी अलग-अलग सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। बॉलीवुड के किसी भी स्टार के घर पर हेलीपेड जैसी सुविधा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed