{"_id":"6139948209375e561350b76f","slug":"mahendra-singh-dhoni-was-once-rumoured-to-be-linked-up-with-deepika-padukone-but-distance-himself-because-of-a-player","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब उड़ी थीं दीपिका और धोनी के अफेयर की खबरें, इस खिलाड़ी की वजह से मस्तानी गर्ल से दूर हो गए थे माही!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब उड़ी थीं दीपिका और धोनी के अफेयर की खबरें, इस खिलाड़ी की वजह से मस्तानी गर्ल से दूर हो गए थे माही!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री का खेल जगत से बहुत पुराना नाता रहा है। अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं जहां किसी हसीना का दिल किसी खिलाड़ी के लिए धड़कने लगता है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों से शादी कर ली। इसमें अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, गीता बसरा, शर्मिला टैगौर का नाम शामिल है वहीं कुछ सेलेब्स के डेटिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि जहां कई बार ये रिश्ते शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वहीं ऐसा भी हुआ जब दो लोगों का नाम तो जुड़ा लेकिन ये रिश्ता आगे तक नहीं चल पाया।
जब धोनी संग जुड़ा था दीपिका का नाम
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिनके अफेयर की खबरें खूब चर्चा में आई थीं। एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में नई नई आईं दीपिका का नाम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा था। हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे।
Trending Videos
2 of 5
दीपिका पादुकोण, धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जोड़ा गया था। असिन और राय लक्ष्मी संग भी धोनी के लिंकअप की खबरें सामने आईं थीं। वहीं फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू करने के बाद दीपिका का नाम भी माही संग जुड़ने लगा। एक रैंप वॉक में दीपिका और धोनी साथ नजर भी आए थे जिसके बाद से उनके लिंक अप की खबरें और ज्यादा सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण और धोनी
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में दीपिका धोनी को चियर करती नजर आईं थीं। इस मैच के लिए धोनी ने ही दीपिका को बुलाया था। सिर्फ इतना ही हीं ये भी कहा गया था कि धोनी ने अपने लंबे बाल दीपिका के कहने पर ही काटे थे क्योंकि दीपिका को धोनी के छोटे बाल अच्छे लगते थे।
4 of 5
युवराज, दीपिका, धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ये सारी बातें सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आईं। दीपिका और धोनी में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया। यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि धोनी ने दीपिका से दूरी इसलिए बना ली थी क्योंकि युवराज का नाम दीपिका से जुड़ने लगा था। इसके बाद उन्होंने साक्षी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण, महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दीपिका और युवराज के अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में आईं थीं। हालांकि इस रिश्ते को भी काफी नाम नहीं मिला। इसके बाद युवराज सिंह ने हेजल से शादी कर ली और अब दीपिका रणवीर की पत्नी बन चुकी हैं। बात करें धोनी की तो दुबई-ओमान में इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया के एलान के साथ ही बीसीसीआई ने क्रिकेट फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। बोर्ड ने कैप्टन कूल और विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का मेंटर बना दिया है। वहीं दीपिका भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X