सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

साउथ सिनेमा: इन सितारों के तलाक की खबरों ने तोड़ा फैंस का दिल, ये कपल तो 16 साल बाद हुआ अलग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
samantha Akkineni and naga chaitanya rumoured divorce these south cinema stars split up rumour shocked everyone
प्रभुदेवा, ए.एल.विजय, पवन कल्याण - फोटो : Social Media

फिल्म जगत एक ऐसी जगह हैं जहां कई रिश्ते बनने बिगड़ने की खबर अक्सर प्रशंसकों को हैरान कर देती है। कई सितारे तो ऐसे ही हैं जिनके रिश्ते बनने में समय लगा लेकिन रिश्ते खत्म होने में बस कुछ समय। लंबे समय तक एक शादी के बंधन में रहने के बाद भी कई सितारों ने अपनी शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया। हाल ही में प्रशंसकों का दिल जिस खबर ने तोड़ा वो है सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी। पिछले कुछ समय से लगातार इन दोनों की शादी टूटने की खबर आ रही हैं।



इन सितारों ने तलाक की खबर से किया हैरान

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने हालांकि अपनी शादी टूटने की खबर पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की। बता दें कि नागा और सामंथा साउथ सिनेमा के ऐसे अकेले सितारे नहीं हैं जिनकी शादी टूटने की खबर ने प्रशंसकों को हैरान किया है। इनके अलावा भी साउथ सिनेमा की कई ऐसी जोड़िया हैं जिनके अलगाव की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

Trending Videos
samantha Akkineni and naga chaitanya rumoured divorce these south cinema stars split up rumour shocked everyone
कमल हासन - फोटो : Social Media

कमल हासन-सारिका

कमल हासन और सारिका साल 1986 में अपनी बड़ी बेटी श्रुति हासन के जन्म के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। 1991 में इन दोनों ने दूसरी बेटी अक्षरा हासन को जन्म दिया। लेकिन अक्षरा के जन्म के कुछ समय बाद ही इनके रिश्ते में खटास आने की खबर आई, जिसके बाद कमल हासन और सारिका साल 2002 में अलग हो गए और साल 2004 में इन दोनों ने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया। सारिका से पहले कमल हासन ने वाणी गणपति से शादी की थी जो दस साल तक चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha Akkineni and naga chaitanya rumoured divorce these south cinema stars split up rumour shocked everyone
पवन कल्याण - फोटो : Social Media

पवन कल्याण- रेणु देसाई

आठ साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद साल 2009 में पवन कल्याण और रेणु देसाई ने शादी रचाई। जिसके बाद ये दोनों एक बच्चे के माता-पिता बने। साल 2010 में उनकी बेटी हुई आद्या। साल 2012 में ये दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए और 2018 में रेणु ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें पवन की महिला प्रशंसकों से नफरत भरे संदेश आते थे। रेणु ने कहा, ‘मुझे पवन गरु की कई महिला प्रशंसकों से नफरत भरे संदेश मिलते हैं। मैं उनसे केवल एक ही सवाल पूछना चाहती हूं। आपको कैसा लगेगा यदि पवन आपके पति थे और 11 के बाद शादी के सालों बाद, वह बिना आपको बताए दूसरी बेटी का पिता बन जाता है?" रेणु ने यह भी कहा कि उन्होंने पवन से तलाक के बारे में एक बयान जारी करने का अनुरोध किया ताकि उनके प्रशंसकों के सभी नफरत भरे संदेश उनके पास आना बंद हो जाए लेकिन उन्होंने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

samantha Akkineni and naga chaitanya rumoured divorce these south cinema stars split up rumour shocked everyone
ए.एल.विजय - फोटो : Social Media

ए. एल.विजय-अमला पॉल

अमला पॉल ने ए.एल. विजय से साल 2014 में शादी रचाई। लेकिन आपसी मतभेदों के बाद इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया। साल 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया। एल विजय से अलग होने की वजह बताते हुए अमला ने कहा था कि निर्देशक का परिवार और वो उन्हें फिल्में करने से रोक रहे थे। जबकि वो फिल्में करना चाहती थीं। अमला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एल विजय ने कहा, ‘जब अमला फिल्मों में अपना करियर जारी रखना चाहती थी। , मैंने उसका समर्थन किया। मैं कभी बाधा नहीं थी। यह आरोप कि मैं या मेरा परिवार उसे काम से रोक रहे थे, पूरी तरह से झूठ है’।

विज्ञापन
samantha Akkineni and naga chaitanya rumoured divorce these south cinema stars split up rumour shocked everyone
प्रभुदेवा - फोटो : Social Media

प्रभुदेवा- रमलाथ

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपने डांस को लेकर मशहूर प्रभुदेवा एक सफल कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक सफल निर्देशक भी हैं। लेकिन पर्दे पर सफलता पाने वाले प्रभुदेवा की शादी-शुदा जिंदगी सफल नहीं रही। 1995 में रमलाथ के साथ शादी के बंधन में बंधे प्रभुदेवा ने उनके साथ साल 2011में अलग हो गए। इन दोनों की शादी 16 साल चली, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण ये अलग हो गए। बता दें कि प्रभुदेवा का नाम अभिनेत्री नयनतारा के साथ भी जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed