{"_id":"67e904567f002f62640fd99c","slug":"bollywood-and-south-movies-clashes-sikandar-l2-empuraan-kgf-zero-jailer-gadar-2-stree-2-thangalaan-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South vs Bollywood: पर्दे पर टकरा चुकी हैं साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South vs Bollywood: पर्दे पर टकरा चुकी हैं साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:23 PM IST
सार
Box Office Clashes: पर्दे पर साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने एक-दूसरे से टकराई हैं, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों की लिस्ट देखकर दर्शक चौंक सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड और साउथ की फिल्में
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्में जब बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज होती हैं तो दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ जाता है। हाल ही में सलमान खान की 'सिकंदर' रिलीज हुई है। वहीं, तीन दिन पहले मोहनलाल की 'एल 2: एम्पुरान' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पर्दे पर बड़ी फिल्मों का टकराना कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार साउथ और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को चुनौती दी है। आइए कुछ ऐसी ही फिल्मों की टक्कर पर नजर डालते हैं...
साल 2018 में यश की 'केजीएफ: चैप्टर 1' और शाहरुख खान की 'जीरो' की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी। 'केजीएफ' 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें यश का रॉकी भाई वाला किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। उसी दिन रिलीज हुई 'जीरो' में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इंडियन 2, सरफिरा
- फोटो : लाइका प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार (एक्स)
इंडियन 2-सरफिरा
कमल हासन की 'इंडियन 2' और अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की भिड़ंत 2024 में देखने को मिली थी। 'इंडियन 2' एक पैन-इंडिया फिल्म थी। यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बनी थी। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते दिखे थे। दूसरी तरफ 'सरफिरा' भी उसी दिन रिलीज हुई थी। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थीं।
4 of 5
तंगलान-स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
तंगलान-स्त्री 2
2024 में 'तंगलान' और 'स्त्री 2' की टक्कर भी चर्चा में रही। चियान विक्रम की 'तंगलान' 15 अगस्त को रिलीज हुई। यह एक पीरियड ड्रामा थी जो कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी को दिखाती नजर आई थी। इसकी सिनेमैटोग्राफी और कहानी ने खूब वाहवाही बटोरी। दूसरी ओर, 'स्त्री 2' भी उसी दिन रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 5
जेलर-गदर 2
- फोटो : एक्स
जेलर-गदर 2
रजनीकांत की 'जेलर' और सनी देओल की 'गदर 2' की टक्कर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ही फिल्म 2023 में एक दिन के गैप में रिलीज हुई थीं। 'जेलर' 10 अगस्त को आई थी, जिसमें रजनीकांत के स्टाइल और एक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया था। दूसरी तरफ, 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। सनी देओल का तारा सिंह वाला किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X