फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: विराट कोहली को घमंडी मानती थीं अनुष्का शर्मा, पहली मुलाकात के बाद ऐसे बदली सोच

Sun, 14 Nov 2021 08:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Nov 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Anushka Sharma used to consider Virat Kohli as arrogant changed her thinking after the first meeting
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी क्यूट लव स्टोरी की वजह से हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार भी हो गया। लेकिन फैंस ये नहीं जानते होंगे कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी क्योंकि पहली मुलाकात में अनुष्का ने विराट कोहली को घमंडी समझ लिया था और इसी वजह से उन्होंने भी क्रिकेटर को अपना एटीट्यूड दिखाना शुरू कर दिया था।



दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में विराट और अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। इस दौरान अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने सुना था कि विराट कोहली घमंडी हैं लेकिन इस मुलाकात ने उनकी सोच को बदल दिया।

Bollywood Anushka Sharma used to consider Virat Kohli as arrogant changed her thinking after the first meeting
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने कहा था, ‘अगर आप मुझसे पूछते क्या विराट मेरे घर आए थे? क्या वह मेरे दोस्त हैं? या फिर क्या मैं उन्हें जानती हूं? तो मैं इन सभी सवालों का जवाब हां में देती। लेकिन कई ऐसी डीटेल्स हैं, जो लोग नहीं जानते हैं और उन्होंने वो सब मुझे बताया था। हमने साथ में एक ऐड शूट में काम किया था। इस दौरान मैं हमेशा उनके मुकाबले ऊपर रहने की कोशिश करती थी क्योंकि मुझे विराट घमंडी लगते थे और मैंने कई बार सुना था कि वह घमंडी हैं।’

Bollywood Anushka Sharma used to consider Virat Kohli as arrogant changed her thinking after the first meeting
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

इसके आगे अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘लेकिन जब हमारी पहली मुलाकात हुई और फिर हमारे बीच बातें शुरू हुईं। तब वह मुझे बहुत सहज, मजाकिया और बुद्धिमान लगे थे। विराट कई ऐड शूट कर चुके थे और ये मेरा पहला ऐड शूट था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Anushka Sharma used to consider Virat Kohli as arrogant changed her thinking after the first meeting
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media

विराट कोहली भी अपने इंटरव्यू में अनुष्का संग पहली मुलाकात का किस्सा शेयर कर चुके हैं। विराट ने एक बार बताया था कि जब उन्होंने ऐड शूट के सेट पर पहली बार अनुष्का को देखा था, तब उन्होंने एक्ट्रेस की हील्स का मजाक उड़ाया था। विराट ने कहा कि हील्स की वजह से वह मुझे काफी लंबी लग रही थीं। इसी वजह से मैंने उनसे कहा कि आपको बताया गया होगा कि मैं 6 फीट का हूं तो आपको हील्स नहीं पहननी चाहिए थीं।

विज्ञापन
Bollywood Anushka Sharma used to consider Virat Kohli as arrogant changed her thinking after the first meeting
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इसके आगे विराट ने कहा कि अनुष्का मेरी इस बात को सुनकर हैरान हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने मुझे ‘एक्सक्यूज मी’ में जवाब दिया। उनकी ये बात सुनकर मैं समझ गया था कि मैंने गलती कर दी। इसके बाद मैंने उनसे सॉरी कहा और बताया कि मैं मजाक कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed