{"_id":"61911c6b545f743d7a295844","slug":"when-abhishek-bachchan-got-less-fees-than-wife-aishwarya-rai-in-eight-films-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या राय से कम मिली फीस, आठ फिल्मों में हुआ ऐसा, जानें वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या राय से कम मिली फीस, आठ फिल्मों में हुआ ऐसा, जानें वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : ऐश्वर्या राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच वेतन असमानता का मुद्दा अक्सर उठता रहता है। कई अभिनेत्रियों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई है। एक्ट्रेसेस कई मौकों पर समान वेतन ना मिलने पर बोलती हुई नजर आ चुकी हैं। लेकिन दूसरी सच्चाई ये भी है कि इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो फिल्मों में अपने को-स्टार से ज्यादा फीस ले चुकी हैं। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है।
ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में अभिनेताओं के मुकाबले ज्यादा फीस हासिल की है, जो उनकी कामयाबी का सबूत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या जब अभिषेक के साथ फिल्मों में नजर आई थीं, तब भी उन्होंने अभिषेक के मुकाबले ज्यादा फीस ली थी। इस बारे में खुद अभिषेक बच्चन ने एक इवेंट में बताया था। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असमानता पर अपनी राय खुलकर रखी थी।
2 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में अभिषेक बच्चन निर्माता शूजित सरकार के साथ एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने वेतन असमानता पर खुलकर बात की थी। अभिनेता ने बताया था कि ऐश्वर्या राय ने भी कई बार फिल्मों में उनके मुकाबले ज्यादा फीस ली है। अभिषेक के मुताबिक, ऐश्वर्या और उन्होंने 9 फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें से 8 में ऐश्वर्या ने उनके मुकाबले ज्यादा फीस ली है।
3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री और अन्य उद्योगों में लिंग समानता पर एक बड़ी बहस है। मैंने अपनी पत्नी के साथ नौ फिल्मों में काम किया है और उनमें से आठ में, उन्हें मुझसे ज्यादा फीस मिली है।’ अभिषेक ने ये भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट के दम पर भुगतान किया जाता है। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘फिल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण को सबसे अधिक भुगतान किया गया था। यह एक व्यवसाय है और अगर आप एक योग्य अभिनेता है तो आपको उसके अनुसार भुगतान दिया जाएगा। अगर आप एक नई अभिनेत्री हैं, तो आप शाहरुख खान के मुकाबले फीस नहीं मांग सकती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के एक्टिंग करियर पर भी अपनी राय रखी थी। अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह आराध्या को एक्ट्रेस बनाना चाहते हैं? इस पर अभिनेता ने 'नहीं' में जवाब दिया। अभिषेक ने कहा, ‘नहीं। लेकिन मैं ये भी बता दूं कि मेरी जिंदगी में मेरी मां और मेरी पत्नी करीबी महिलाएं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शर्तों पर काम किया है। उन्हें ऐसा कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया गया, जो वे नहीं करना चाहते थे।’
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है इसमें ‘कुछ ना कहो’, ‘गुरु’, ‘रावण’, ‘धूम 2’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘सरकार राज’, ‘उमराव जान’ व ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। असल जिंदगी की तरह फिल्मी पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।