फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी बीमार और शिल्पा ने दी सफाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 14 Nov 2021 08:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 14 Nov 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
shamita shetty out from bigg boss 15 medical issue shilpa shetty clarification cheating case salman khan will not attend katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई खबर लोगों को चौंका रही है। राकेश बापट के अस्पताल में भर्ती होने की खबर अभी लोग हजम ही नहीं कर पाए थे कि अब शमिता शेट्टी भी घर से बाहर हो गई हैं। दरअसल, खबरों के मुताबित शमिता की शो में तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए घर के बाहर लाया गया है। वहीं इलाज के बाद वह मंगलवार या बुधवार को शो में वापसी कर सकती हैं। हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। शमिता शेट्टी से पहले उनके कथिक ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट को भी मेडिकल कारणों से घर से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके बाद शो के दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और घर में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी की शो में बिगड़ी तबीयत, बिग बॉस के घर से हुईं बेघर?





 
shamita shetty out from bigg boss 15 medical issue shilpa shetty clarification cheating case salman khan will not attend katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। वहीं, अब इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी इस कपल और एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह साफ किया कि वह और राज कुंद्रा उक्त मामले में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनके नाम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हुए देखना काफी दुखद है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “राज और मेरे नाम पर दर्ज एफआईआर के बारे में जानकर मैं काफी हैरान थी। एसएफएल फिटनेस, काशिफ खान द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नामकरण अधिकार लिए थे।
 

Cheating Case: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी ने रखा अपना पक्ष, कहा- छवि खराब होते देख हूं दुखी







 
shamita shetty out from bigg boss 15 medical issue shilpa shetty clarification cheating case salman khan will not attend katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
अलाना पांडे,आइवर मैक्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ सगाई कर ली है। वहीं, अब सगाई के बाद अलाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अलाना ने लिखा कि वह जल्द ही अपने मंगेतर आइवर के साथ वापस लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने परिवार और घर को छोड़कर दुखी है। अलाना पांडे ने उनकी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "बहुत खुश हूं कि हमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक छोटा सा सगाई समारोह आयोजित करने का मौका मिला।" इन तस्वीरें में अलाना और उनके मंगेतर आइवर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अपनी सगाई के लिए, अलाना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया एक ग्रे लहंगा चुना, जबकि आइवर सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए।
 

सोशल मीडिया: अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
shamita shetty out from bigg boss 15 medical issue shilpa shetty clarification cheating case salman khan will not attend katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड सितारों की शादी की खबरें चर्चा में आ रही हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है तो वहीं इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच सात फेरे लेंगे। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बारवरा में दोनों की शादी की बुकिंग हो चुकी है।यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की टीम जयपुर पहुंची है यह देखने के लिए कि तैयारियां ठीक हो रही है या नहीं। साथ ही शादी में बॉलीवुड से किन सितारों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। खबरों की मानें तो शादी का सबसे पहला निमंत्रण सलमान खान को मिला है लेकिन वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे।
 

Vicky Katrina Wedding: कटरीना-विक्की की शादी में नहीं जाएंगे सलमान खान? सबसे पहले भेजा गया निमंत्रण





 
विज्ञापन
shamita shetty out from bigg boss 15 medical issue shilpa shetty clarification cheating case salman khan will not attend katrina kaif vicky kaushal wedding top 10 entertainment
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वेडिंग सीजन जोरों पर हैं और हर तरफ शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। इस सीजन आम लोग ही क्या मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ सितारों के रिश्ते की पक्की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं कई सितारों की शादी की खबरें अभी सिर्फ चर्चा में ही है। शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली और आज 14 नंवबर को वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दूसरी तरफ कटरीना और विक्की की शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया की शादी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि जहां पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रह्मास्त्र कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई की रस्म को पूरा कर सकते हैं। हालांकि उनकी सगाई की खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

वेडिंग बेल्स: नवंबर में ही सगाई करने वाले हैं रणबीर और आलिया? तारीख और जगह भी आ गई सामने





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed