फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: छोटी उम्र के लड़के को डेट करेंगी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने सवाल का दिया मजेदार जवाब

Sun, 14 Nov 2021 06:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Nov 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Will Rashmika Mandanna date a younger man The actress gave a answer to the question
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रश्मिका फैंस के बीच अच्छी खासी पॉपुलैरिटी रखती हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में, रश्मिका मंदाना एक टॉक शो में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ पर खुल बात की। इस शो में रश्मिका ने हर सवाल का खुलकर जवाब दिया है।



डेटिंग पर कही ये बात
शो में रश्मिका मंदाना से पूछा गया, ‘क्या वह कभी अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी?’ इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे नहीं पता। अभी मैं अपने बारे में सोचूंगी। मेरे लिए ज्यादा मायने ये रखता है कि वह व्यक्ति किस तरह से आपको डेट कर रहा है। वह आपको कैसा महसूस कराता है। व्यक्ति को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे वे हैं। उन्हें कभी बदलना नहीं चाहिए। मुझे लगता है उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।’

Will Rashmika Mandanna date a younger man The actress gave a answer to the question
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

पसंद नहीं शर्टलेस प्रोफाइल पिक्चर्सर
रश्मिका मंदाना ने इस शो में सोशल मीडिया पर लड़कों द्वारा शर्टलेस तस्वीरें शेयर करने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लड़कों द्वारा शर्टलेस तस्वीर पोस्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जिम जाते हैं खुद को फिट दिखाते हैं। मैं उनकी तारीफ करती हूं क्योंकि ये चीज उनके डेडीकेशन यानी समर्पण को दर्शाता है। लेकिन लोग इसे अपनी निजी प्रोफाइल फोटो के रूप में क्यों इस्तेमाल करते हैं?

Will Rashmika Mandanna date a younger man The actress gave a answer to the question
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

खुद को बताया ओल्ड स्कूल गर्ल
इसके आगे रश्मिका मंदाना ने कहा कि आप इस फेस में पहुंच जाते हैं, जहां पर दूसरे लोग आपके शरीर को देखते हैं। मुझे लोगों की यही बात समझ नहीं आती है। मैं कहना चाहूंगी कि मैं एक ओल्ड स्कूल गर्ल हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Rashmika Mandanna date a younger man The actress gave a answer to the question
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो, जल्द ही रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। ये फिल्म दिसंबर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
Will Rashmika Mandanna date a younger man The actress gave a answer to the question
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

एक्ट्रेस फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 13 मई 202 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed