फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: देहरादून में एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं रणवीर-दीपिका, यह वीडियो आया सामने

Sun, 14 Nov 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 14 Nov 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone kick off anniversary celebrations in Dehradun
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। दोनों का यह वीडियो देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का है। जहां दीपिका और रणवीर सिंह एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह अपनी एनिवर्सरी देहरादून में सेलिब्रेट कर रहे हैं। रविवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तीसरी सालगिरह है।


 

Ranveer Singh and Deepika Padukone kick off anniversary celebrations in Dehradun
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल हो गये हैं। इस जोड़े ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी इटली में हुई थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी रचाई थी। यह शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।
 

Ranveer Singh and Deepika Padukone kick off anniversary celebrations in Dehradun
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' एक साथ दिखे थे। बताया जाता है कि इसी फिल्म से इस जोड़े की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। फिल्म में दोनों के कई लव मेकिंग सीन भी हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में कुछ रोमांटिक दृश्यों को करते वक्त रणवीर और दीपिका इतना खो गये थे कि निर्देशक के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone kick off anniversary celebrations in Dehradun
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलने वाला दीपिका और रणवीर का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने अकाउंट से साझा किया है और इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में रणवीर सिंह चेकर्ड ट्रैकसूट पहने हुए दिख रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone kick off anniversary celebrations in Dehradun
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर कमेट करते हुए फैंस ने रणवीर और दीपिका को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। उनके फैंस दोनों की इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि अपने शो द बिग पिक्चर के एक एपिसोड के दौरान रणवीर ने अपनी और दीपिका की परिवार शुरू करने की योजना के बारे में खुलासा किया था। उनका कहना था कि जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। उन्होंने कहा था, आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed