फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Celeb Reaction: बॉक्स ऑफिस पर चांदी कूट रहा 'पठान', सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल

Fri, 27 Jan 2023 12:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 27 Jan 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celeb Reaction on Shah Rukh Khan Film Pathaan Vicky Kaushal Kangna Anurag Kashyap Karan Johar
पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक] गुरुवार को फिल्म ने करीब 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 126.50  करोड़ रुपये हो गया है। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी 'पठान' के मैजिक को भुला नहीं पा रहे हैं। पठान देखने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों जैसे कंगना रनौत, अनुपम खेर, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, ऋतिक रोशन और विद्युत जामवाल आदि ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

Bollywood Celeb Reaction on Shah Rukh Khan Film Pathaan Vicky Kaushal Kangna Anurag Kashyap Karan Johar
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने की 'पठान' की तारीफ
ऋतिक रोशन ने पठान और पूरी टीम को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या ट्रिप थी। अविश्वसनीय दृश्य, टाइट स्क्रीनप्ले, अद्भुत संगीत, आश्चर्य और ट्विस्ट जो पहले कभी नहीं देखे गए। सिड तुमने इसे फिर से कर दिखाया है। आदि तुम्हारी हिम्मत मुझे हैरान कर देती है। शाहरुख, दीपिका, जॉन और पूरी टीम को बधाई। ऋतिक रोशन के इस ट्वीट को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।
 

Bollywood Celeb Reaction on Shah Rukh Khan Film Pathaan Vicky Kaushal Kangna Anurag Kashyap Karan Johar
विक्की कौशल - फोटो : social media

विक्की कौशल ने इंस्टा पर शेयर किया रिव्यू
‘उड़ी’ फेम अभिनेता विक्की कौशल तो ‘पठान’ में शाहरुख खान की शानदार परफॉर्मेंस को देखकर इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का दिल खोलकर रिव्यू शेयर किया। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिनेमाघर का एक क्लिक शेयर करते हुए लिखा, 'आप हम सभी को फिर से फिल्मों का हिस्सा बनने का सपना दिखाते हैं।' विक्की ने शाहरुख खान को रेड हार्ट इमोजी के साथ धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celeb Reaction on Shah Rukh Khan Film Pathaan Vicky Kaushal Kangna Anurag Kashyap Karan Johar
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

क्या बोले अनुराग कश्यप?
अनुराग कश्यप भी शाहरुख खान फैन बनकर मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में पहला शो देखने पहुंचे। अब डायरेक्टर ने अपना रिव्यू दिया है। अनुराग ने यह कहते हुए शुरुआत की, 'यार देखो शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर कभी लगा नहीं। तो हम देखने आए और दिल खुश हो गया। खतरनाक एक्शन है। शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है।' यह बिल्कुल अलग फिल्म है।
 

विज्ञापन
Bollywood Celeb Reaction on Shah Rukh Khan Film Pathaan Vicky Kaushal Kangna Anurag Kashyap Karan Johar
करण जौहर - फोटो : social media

कुछ ऐसा रहा करण जौहर का रिव्यू
पठान फिल्म की तारीफ करते हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इसमें करण जौहर ने फिल्म में अपने फेवरेट सीन की बात की। उन्होंने लिखा, 'मुझे याद नहीं है कि आखिरी बार कब मुझे किसी फिल्म में इतना मजा आया था। यह वाली बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। शाहरुख खान का आकर्षण, करिश्मा, सुपरस्टारडम और प्रतिभा। सबसे हॉट, सुंदर और सनसनीखेज रूप से भव्य एजेंट दीपिका पादुकोण। सबसे सेक्सी और सबसे बेहतरीन खलनायक जॉन अब्राहम।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed