{"_id":"643d551d58d70c6b910284f2","slug":"bollywood-celebrities-and-their-youtube-channels-from-alia-bhatt-to-shilpa-shetty-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक चलाते हैं खुद का यूट्यूब चैनल, जानें क्या कुछ करते हैं शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक चलाते हैं खुद का यूट्यूब चैनल, जानें क्या कुछ करते हैं शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:07 PM IST
सार
शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। आइए जानते हैं कि ये सितारे कैसा कंटेंट पेश करते हैं, और इनके चैनल के कितने सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन
1 of 10
यूट्यूब से जुडे सितारों के तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ फैंस से जुड़ने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से जुड़ी डिटेल को साझा करने के लिए ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर बॉलीवुड सितारों का जलवा है। इतना ही नहीं इस इंडस्ट्री के कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं, जो खुद का यूट्यूब चलाते हैं और समय-समय पर फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि इन स्टार्स में किस-किस का नाम शामिल है-
2 of 10
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने हॉट मूव्स से तो फैंस के दिलों पर कहर ढाती ही हैं, साथ ही वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल पर नोरा डांस के साथ-साथ बीटीएस वीडियो भी साझा करती हैं, जिन्हें उनके फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। नोरा फतेही के यूट्यूब चैनल के 3.76 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
3 of 10
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'गंगूबाई' आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 76.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिस पर उन्हें किचन डायरीज के साथ-साथ फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स के वीडियो और बीटीएस वीडियो को साझा करते देखा जाता है। आलिया भट्ट के यूट्यूब चैनल के 2.09 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिट और हिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इस चैनल के जरिए उन्हें योगा को प्रमोट करते देखा जाता है। एक्ट्रेस फैंस को आसान आसन सिखाती हैं, साथ ही टेस्टी-हेल्दी रेसिपीज के वीडियो भी साझा करती हैं। यूट्यूब पर शिल्पा शेट्टी के चैनल के 3.13 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
श्रीलंका से आकर मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को भी अपना यूट्यूब चैनल चलाना पसंद है। एक्ट्रेस सबसे ज्यादा यूट्यूब शॉर्ट्स शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस का काफी प्यार मिलता है। जैकलीन के यूट्यूब चैनल के 7 लाख 87 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।