बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं। अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सेलेब्स अपने पल-पल की जानकारी प्रशंसकों तक पहुंचाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया इस्तेमाल वह केवल फैंस के लिए नहीं करते बल्कि इससे उनकी मोटी कमाई भी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड सितारों को एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये तक की फीस दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कि एक पोस्ट के लिए कौन सा सितारा कितनी रुपये चार्ज करता है।
Bollywood: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं ये सितारे, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका सोशल मीडिया पर विज्ञापन के लिए 7-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Aaryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका ली गई वापस
हाल ही में आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया प्रत्येक सोशल मीडिया पोस्ट एंडोर्समेंट के लिए 1-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Charles Sobhraj: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद जेल से होगा रिहा, जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं। प्रियंका भले ही हिंदी फिल्मों से कुछ समय से दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। कथित तौर पर अभिनेत्री प्रत्येक सोशल मीडिया विज्ञापन के लिए 2-4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
Avatar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को इतना रहा कलेक्शन
रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रणवीर भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को एक पोस्ट के लिए 3-5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है।
Vikram Gokhale Prayer Meet: विक्रम गोखले को याद कर बोलीं शबाना आजमी, साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया