फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्हैया कुमार के नामांकन में जुटेंगी बॉलीवुड की हस्तियां, जावेद अख्तर-शबाना आजमी के आने की भी उम्मीद

Tue, 09 Apr 2019 06:11 AM IST
गौरव द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 09 Apr 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities expected at Kanhaiya Kumar nomination
Shabana Azmi, Javed Akhtar, Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव की नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। पक्ष और विपक्ष चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। लेकिन इस बीच लोगों की निगाहें बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर जाकर टिक गई हैं। इस सीट से जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनाव लड़ेंगे। आज वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। खबर है कि इस मौके पर उनके साथ कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद रहेंगे।
Bollywood celebrities expected at Kanhaiya Kumar nomination
javed akhtar - फोटो : file photo

कन्हैया के नामांकन में सबसे ज्यादा चर्चा जावेद अख्तर और शबाना आजमी के शामिल होने की है। हालांकि अभी तक इस बात की पूरी तरह से पुष्टी नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह अन्य प्रचार में भी शामिल हो सकते हैं।

Bollywood celebrities expected at Kanhaiya Kumar nomination
स्वरा भास्कर

जावेद अख्तर और शबाना आजमी के अलावा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के नामांकन में शामिल होने की खबर है। स्वरा इन दिनों बेगूसराय में ही कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। स्वरा ने अपना 31वां जन्मदिन भी बेगूसराय में मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities expected at Kanhaiya Kumar nomination
shabana and javed

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कन्हैया कुमार के छोटे भाई प्रिंस कुमार ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि शबाना आजमी और जावेद अख्तर 9 अप्रैल को नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं या फिर जब चुनाव अभियान के समय वो हमारे साथ होंगे। 

विज्ञापन
Bollywood celebrities expected at Kanhaiya Kumar nomination
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंस ने यह भी दावा किया कि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कन्हैया के नामांकन में आ सकती हैं। इसके अलावा साउथ एक्टर प्रकाश राज, जिग्नेश मेवाणी, हार्दिक पटेल और शेहला राशिद भी शामिल हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed