फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

71 साल पुराने आरके स्टूडियो पर बुलडोजर चलते ही कई फिल्मी सितारों का छलका दर्द, किए ये ट्वीट

Fri, 09 Aug 2019 03:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Aug 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on after Raj Kapoor RK Studio demolished
आरके स्टूडियो - फोटो : file photo
मशहूर आरके स्टूडियो अब केवल याद बनकर रह गया है। गुरुवार को इस स्टूडियो को जमींदोज कर दिया गया। दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने 1948 में इस स्टूडियो की नींव रखी थी। कई दशक तक इसके बैनर तले कई फिल्मों का निर्देशन किया गया। आरके स्टूडियो को रियल स्टेट के कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने नाम कर लिया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 8 अगस्त को आरके स्टूडियो को स्टूडियो को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं स्टूडियो के टूटने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
bollywood celebrities reaction on after Raj Kapoor RK Studio demolished
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
भिनेत्री ऋचा चड्ढा ने आरके स्टूडियो टूटने पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इस स्टूडियो से कोई व्यक्तिगत जुड़ाव नहीं है, लेकिन इस बात से मेरा दिल टूट गया है। प्रतिष्ठित स्टूडियो! उम्मीद करती हूं कि सरकार इसके संरक्षण के लिए कोई कदम उठाए, आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाए, इस स्टूडियो में बनाई गई फिल्मों का हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान है।'
 

 
bollywood celebrities reaction on after Raj Kapoor RK Studio demolished
Nikkhil Advani - फोटो : social media
वहीं निर्देशक निखिल आडवाणी ने आरके स्टूडियो को लेकर कहा, '1948 में स्थापित, यह स्टूडियो मूवी लेजेंड का हेडक्वार्टर रहा। राज कपूर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, आरके फिल्म्स और बहुत सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में यहीं शूट की गई थी, खासकर 1970 और 80 के दशक में।' गौरतलब है कि कभी एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले आरके स्टूडियो की जमीन पर अब गोदरेज प्रॉपर्टीज आलीशान फ्लैट बनाएगी। पूरे कपूर खानदान के लिए आरके स्टूडियो का बिकना काफी इमोशनल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on after Raj Kapoor RK Studio demolished
RK studio - फोटो : file photo
सितंबर 2017 में आरके स्टूडियो में आग लगने की वजह से यह चर्चा में आया था। आग की वजह से एक हॉल पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। मुंबई में हार्बर लाइन पर स्थिति चेंबूर में आरके स्टूडियो कपूर खानदान की पारिवारिक संपत्ति थी। इस स्टूडियो को राज कपूर ने 1948 में बनवाया था। यहां बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग हुई। राजकपूर के जाने के बाद इस स्टूडियो का संरक्षण समय के हिसाब से नहीं हो पाया। रही-सही कसर चेंबूर में बढ़े ट्रैफिक, खराब रास्तों, भीड़ और बढ़ती महंगाई ने पूरी कर दी। इन्हीं कारणों से यहां फिल्मों की शूटिंग लगातार कम होती गई और बाद में हालात ये हो गए कि यहां शूटिंग पूरी तरह बंद ही हो गई और नतीजा स्टूडियो की इनकम पर हुआ। 
विज्ञापन
bollywood celebrities reaction on after Raj Kapoor RK Studio demolished
rk-studio - फोटो : file photo
कपूर फैमिली लंबे समय तक इसका खर्च उठाती रही, लेकिन हालत ऐसे हो गए कि कपूर परिवार ने इसे संभालने में खुद को असमर्थ पाया। आरके स्टूडियो ने बरसात, आवारा, बूट पॉलिश, जागते रहो और श्री 420 जैसी बड़ी फिल्में बनाई। ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed