मनोरंजन जगत से जुड़े सभी कलाकार खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। वहीं, कुछ ऐसा भी अभिनेता है, जो फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या यूं कहें कि अपनी हमउम्र वाले सितारों से फिटनेस के मामले में थोड़े कम हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसे अभिनेताओं की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमउम्र हैं लेकिन उन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि फिटनेस के मामले में एकदम अलग हैं।
Bollywood Actors: हमउम्र है बॉलीवुड के इन अभिनेताओं की जोड़ी, फिटनेस देख नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार-दिलीप जोशी
अक्षय कुमार की गिनती बॉलीवुड के फिट अभिनेताओं में होती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं, दिलीप जोशी जेठालाल बनकर लोगों को खूब हंसाते हैं। दोनों की उम्र 54 है, लेकिन आप उन्हें देखकर यह बात नहीं कह सकते।
ऋतिक रोशन-नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता ऋतिक रोशन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हमउम्र हैं। लेकिन दोनों को देखकर यह कोई कह नहीं सकता। ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस का ज्यादा ही ख्याल रखते हैं। दोनों अभिनेता 48 साल के हैं।
आलोक नाथ-सनी देओल
इंडस्ट्री में पिता के किरदार निभाकर मशहूर हुए आलोक नाम को आज सब बाबूजी कहकर बुलाते हैं। आलोक नाथ और अभिनेता सनी देओल दोनों हमउम्र हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को देख आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते।
फरहान अख्तर-राम कपूर
बॉलीवुड अभिनेते फरहान अख्तर भी फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। वहीं, राम कपूर ने पिछले साल ही अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। दोनों अभिनेताओं की उम्र 48 साल है, लेकिन अभी भी इस बात का अंदाजा आप नहीं लगा सकते।