राजनीति हमेशा से देश का गर्म मुद्दा रहा है। चाय की टपरी से लेकर किसी गेट टुगेदर फंक्शन में कहीं न कहीं कोई न कोई अपनी बातों में राजनीति का जिक्र जरूर कर देता है। बॉलीवुड भी इस बात को समझता है कि राजनीति या किसी पॉलिटिकल कंटेट पर फिल्म बना दीजिए, भले ही उसे किसी न किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप से दो-चार होना पड़े, लेकिन फिल्म हिट हो जाएगी। और जब बात उत्तर प्रदेश की राजनीति की हो तब तो क्या ही कहने। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद अब तक 22 लोग मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं , जिनमें से एक नाम मायावती का भी है। मायावती भी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। अब जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में तमाम घटनाएं भी हुई होंगी। तो इन्हीं सबको समेटते हुए निर्देशक सुभाष कपूर ने एक फिल्म बनाई 'मैडम चीफ मिनिस्टर'। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्म मायावती की जिंदगी के कितने करीब है।
Movie On Mayawati: मायावती के जीवन से प्रेरित है 'मैडम चीफ मिनिस्टर', देखें कैसे एक दलित लड़की बनी प्रदेश की सीएम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन