फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flying Beast: यूट्यूबर 'फ्लाइंग बीस्ट' की पत्नी का बड़ा खुलासा, कहा-पुलिस ने पांच सेकेंड में ही...

Sun, 17 Jul 2022 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Jul 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Flying Beast Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee Alleges in a new Vlog Police not told about Arrest
गौरव-रितु - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी रितु राठी ने अब इस पूरे मामले में खुलकर बात की है। अपने पति के नए व्लॉग में रितु ने बताया कि कैसे उन्होंने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नियमों का पालन करते हुए गौरव के जन्मदिन का स्पेशल प्लान बनाया था। वीडियो में उन्होंने बताया कि उस दिन सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं लेकिन जब वे मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो वे भी भीड़ देखकर दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने गौरव को कार पार्क करते समय नीचे उतरने के लिए कहा। 

Flying Beast Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee Alleges in a new Vlog Police not told about Arrest
गौरव-रितु - फोटो : सोशल मीडिया

रितु ने दावा किया कि वह मेट्रो स्टेशन पर गौरव का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आए। यहां तक कि अधिकारियों ने भी गौरव के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने आगे कहा कि काफी समय तक गौरव के बारे में पता न लगने के बाद उन्होंने यह इवेंट कैंसिल कर दिया। व्लॉग में रितु ने बताया कि उन्हें झटका तब लगा जब उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा की पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। 

Flying Beast Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee Alleges in a new Vlog Police not told about Arrest
गौरव-रितु - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरव को यह नहीं बताया गया कि उन्हें थाने ले जाया जा रहा है। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर भी उन्हें अंधेरे में रखा गया। रितु ने कहा, 'एक एफआईआर तुरंत दर्ज की गई और उनकी तस्वीरें यह कहते हुए ली गईं कि यह सिर्फ पुलिस रिकॉर्ड के लिए है। पांच सेकंड के भीतर, उन तस्वीरों को मीडिया के साथ साझा कर दिया गया।' बाद में व्लॉग में गौरव तनेजा को भी यह दावा करते हुए देखा गया कि उन्होंने नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flying Beast Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee Alleges in a new Vlog Police not told about Arrest
गौरव-रितु - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दंपति ने एक बयान भी जारी किया था जिसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि इस इवेंट के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां ले ली गई थीं और इस वजह से वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि गौरव तनेजा को नोएडा पुलिस ने 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब उनकी पत्नी के अनुरोध पर हजारों लोग सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर जमा हो गए। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नोएडा में लगाए गए नियमों का उल्लंघन करने के लिए पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में सीआरपीसी की धारा 144, धारा 188 तहत गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि यूट्यूबर को अगले दिन जमानत दे दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed