बॉलीवुड सितारों की हर गितिविधि पर फैंस की नजर रहती है। वह किस फिल्म में काम कर रहे हैं, किसके साथ अफेयर है, कहां घूम रहे हैं आदि। सेलेब्स की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर भी दर्शकों का पूरा ध्यान रहता है। कुछ स्टार्स तो सिर्फ इसलिए दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शुमार होते हैं, क्योंकि वे अभिनय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जो जरूरतमंदों की मदद और जरूरी मुद्दों पर जागरुकता फैलाने में हमेशा आगे रहते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Celebs Social Work: पर्दे पर ही नहीं रियल लाइफ में भी आदर्श हैं ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद को रहते हैं आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम अपने अभिनय और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने वाले जॉन एक नेकदिल इंसान हैं। भले ही वह अपनी समाजसेवा के बारे में मीडिया के सामने बहुत ज्यादा खुलकर नहीं बताते, लेकिन वह सोशल वर्क में एक्टिव रहते हैं। जॉन पशुप्रेमी हैं। वह पशु संरक्षण संस्था पेटा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह सड़कों पर घूमते बेजुबानों के लिए भी कई बार आवाज उठा चुके हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेघर स्ट्रीट डॉग्स के लिए केयर होम भी खोला हुआ है। कोविड 19 महामारी की दस्तक के दौरान भी जॉन अब्राहम ने दरियादिली दिखाई थी। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाया था। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल कोविड में लोगों की मदद करने वाली संस्थाओं को सौंप दिए थे।
नंदिता दास
मशहूर फिल्म एक्ट्रेस और निर्देशक नंदिता दास भी समाज सेवा में सक्रिय हैं। इसके अलावा वह सामाजिक जागरुकता फैलाने का काम भी करती हैं। खासतौर से वह रंगभेद के खिलाफ मुखर होकर बोलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदिता दास एक एड ऑर्गनाइजेशन की को-फाउंडर हैं, जो सामाजिक रूप से जागरूक करने वाली विज्ञापन फिल्में बनाती है। इतना ही नहीं 'डार्क इज ब्यूटीफुल' मुहिम में भी नंदिता दास की भूमिका है, जिसके जरिए वह रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाती हैं। बता दें कि नंदिता दास ने दिल्ली विश्वविद्यालय से सोशल वर्क में मास्टर्स किया हैं।
नाना पाटेकर
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता नाना पाटेकर महाराष्ट्र के किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह सूखाग्रस्त इलाकों में जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करते नजर आते हैं। वह अक्सर किसानों के लिए काउंसिंग सेशन आयोजित करने भी नजर आते हैं, ताकि किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या को रोका जा सके। कोविड 19 महामारी के दौरान भी एक्टर ने जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाया था।
दीया मिर्जा
अभिनेत्री दीया मिर्जा उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो चुपचाप अपना काम करते रहने में यकीन रखती हैं। उन्होंने फिल्मों से ज्यादा सोशल वर्क को महत्व दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीया मिर्जा ने वर्ष 2010 में लखनऊ के प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल पार्क से दो चीता शावकों को भी गोद लिया। इसके अलावा वह पेटा से भी जुड़ी हुई हैं। वह कई अन्य संगठनों के साथ जुड़कर भी जरूरतमंदों की मदद करती हैं।