आपने ऐसे तमाम कलाकारों की जिंदगी के बारे में सुना होगा जो बहुत संघर्ष के बाद बॉलीवुड की दहलीज पर पहुंचे। कभी उन्हें भूखे रहकर गुजारा करना पड़ा तो कभी वे सड़क पर रहने को मजबूर हुए। लेकिन बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए। आज आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो बहुत अमीर परिवारों से आते हैं।
अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लाइफ स्टाइल ऐसी कि राजा महाराजाओं को पीछे छोड़ दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणोदय सिंह
जिस्म 2, मोहन जोदड़ो, ब्लैकमेल और सिंकदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान तो नहीं बना पाए हैं लेकिन अपनी शाही जिंदगी के चलते वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। अरुणोदय के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके पिता अजय सिंह कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं।
अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा अदिति, मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।
सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान 'पटौदी के नवाब' हैं। उनके पिता नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दिकी पटौदी के बाद उन्होंने इस विरासत को संभाला है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ के पास भोपाल में पटौदी खानदान की करीब 5000 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा गुरुग्राम, दिल्ली और मुबंई में भी सैफ की काफी संपत्ति है। हालांकि सैफ अलीशान की जगह एक साधारण जिंदगी जीते हैं।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह तो हमेशा अपनी फिल्मों की वजह से छाए रहते हैं। उनका निराला अंदाज उन्हें दूसरे एक्टर्स से अलग करता है। रणवीर के संघर्ष की कहानियां भी आपने खूब पढ़ी होंगी लेकिन सच तो ये है कि वह एक अमीर खानदार से आते हैं। रणवीर सिंह के पिता जगजित सिंह एक बड़े और जाने-माने रियल स्टेट बिजनेस मैन हैं।