फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका से कटरीना तक: इन अभिनेत्रियों ने लिया विदेशी धरती पर जन्म

Tue, 31 Aug 2021 05:41 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 31 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities who were not born in India
deepika padukone, katrina kaif

बॉलीवुड दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। हर साल यहां सैकड़ों फिल्में बनती हैं और हजारों करोड़ का व्यवसाय करती हैं। बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग होती है। यही वजह है कि बॉलीवुड में काम करने वाली हीरोइन सिर्फ भारतीय ही नहीं होती, बल्कि विदेशों से आकर भी कई लड़कियां हीरोइन बनने का अपना सपना पूरा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में,जो विदेशी धरती पर जन्मी हैं लेकिन बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं।

Bollywood celebrities who were not born in India
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म भी भारत के बाहर हुआ है। दरअसल, दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। वह अक्सर टूर पर रहते थे। एक बार उनका टूर डेनमार्क में था। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं और जो उस दौरान गर्भवती थीं। इसलिए दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था।

Bollywood celebrities who were not born in India
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

नोरा फतेही
नोरा आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और शानदार डांसरों में गिनी जाती हैं। नोरा एक कनाडाई मूल की मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म कनाडा में ही हुआ है। वो एक शानदार बैले डांसर भी हैं। साकी साकी, दिलबर, कमरिया और हाय गर्मी जैसे फेमस आइटम सॉन्ग उन्होंने किए हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities who were not born in India
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का जन्म बहरीन में हुआ था। उनके पिता श्रीलंकाई हैं जबकि उनकी मां मलेशिया की रहने वाली हैं। वह बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई सुपरहिट फिल्में और आइटम सॉन्ग किए हैं।

विज्ञापन
Bollywood celebrities who were not born in India
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

कटरीना कैफ 
कटरीना के पिता कश्मीरी हैं जबकि उनकी मां ब्रिटेन ये ताल्लुक रखती हैं। जबकि कटरीना के जन्म की बात करें तो वो हांगकांग में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
आज कटरीना बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed