फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में जुटीं मनोरंजन जगत की ये चर्चित हस्तियां, एकसुर में बोलीं-पीएम मोदी को जिताएंगे

Wed, 08 May 2019 05:29 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 08 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities With Namo in delhi before lok sabha election 12 may
बॉलीवुड - फोटो : ANI

मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी चर्चित हस्तियों ने रविवार को भाजपा मुख्यालय में जमा हो कर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। 'सेलिब्रिटीज विद मोदी' कार्यक्रम के तहत पार्टी मुख्यालय में जमा हुई चर्चित हस्तियों ने पीएम मोदी को वक्त की जरूरत बताते हुए कहा कि बतौर पीएम मोदी को एक और मौका दिये जाने की जरूरत है। इस दौरान उपस्थित विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों को भारत का  सांस्कृतिक राजदूत बताया।


 

Bollywood Celebrities With Namo in delhi before lok sabha election 12 may
बॉलीवुड - फोटो : ANI

रविवार को हुए सेलिब्रिटीज विद मोदी कार्यक्रम में मनोरंजन जगत से जुड़ी चर्चित हस्तियों में शामिल बोनी कपूर, जया प्रदा, पूनम ढिल्लों, सपना चौधरी, पहलवान खली, मनोज जोशी, मालिनी अवस्थी, बाबुल सुप्रियो, गजेंद्र चौहान ने शिरकत की। इस दौरान सुषमा स्वराज ने कहा कि मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी ये हस्तियां भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं। इन हस्तियों ने दुनिया भर में भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है। उन्होंने इन हस्तियों की ओर से मिले समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित थे।

Bollywood Celebrities With Namo in delhi before lok sabha election 12 may
बॉलीवुड - फोटो : ANI

इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि भले ही वह चुनाव नहीं लड़ रहीं, मगर भाजपा के उम्मीदवार चाहेंगे तो किसी भी जगह वह प्रचार के लिए तैयार हैं। पूनम ने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह के कार्यक्रम के जरिए मनोरंजन की दुनिया के लोगों से सीधा संवाद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities With Namo in delhi before lok sabha election 12 may
बॉलीवुड - फोटो : ANI

इस कार्यक्रम में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी पहुंचीं। बता दें कि बीते दिनों सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबर चली थी लेकिन हाल ही में डांसर दिल्ली में सासंद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी संग प्रचार करती नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Bollywood Celebrities With Namo in delhi before lok sabha election 12 may
बॉलीवुड - फोटो : ANI

खली ने भी भाजपा को समर्थन देने और समर्थन में प्रचार करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मसलन हेमा मालिनी, जयाप्रदा, बाबुल सुप्रियो, सन्नी देओल, हंसराज हंस, मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका है जब आधे से अधिक चुनाव बीत जाने के बावजूद मनोरंजन क्षेत्र की चर्चित हस्तियों ने एक जगह जमा हो कर पीएम मोदी का समर्थन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed