सब्सक्राइब करें

Celebrity Diet: किसी को पसंद इडली तो कोई फलों का दीवाना, हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में क्या लेते हैं सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 20 Aug 2023 07:38 AM IST
सार


 

विज्ञापन
bollywood celebrity healthy breakfast menu shilpa shetty salman khan malaika arora alia bhatt kartina kaif
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी की जिंदगी में खाने-पीने का बहुत महत्व होता है। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक जब तब आप अच्छा नहीं खाएंगे तब तक दिनभर फुर्ती के साथ काम करना मुश्किल होता है। इसमें सबसे जरूरी सुबह का नाश्ता होता है। यहां तक कि डॉक्टर भी लोगों को सलाह देते हैं कि ब्रेकफास्ट को स्किप न करें और हेल्दी खाना खाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी टाउन की सेलेब्स आखिर ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं। खैर जब बात बॉलीवुड स्टार्स की हो रही हो, तो आप भी सोच रही होंगी ये लोग हेल्दी खाना ही ब्रेकफास्ट में खाते होंगे। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि हिंदी फिल्मों के सितारे अपने नाश्ते में क्या-क्या खाते हैं।

Trending Videos
bollywood celebrity healthy breakfast menu shilpa shetty salman khan malaika arora alia bhatt kartina kaif
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा
इस उम्र में मलाइका ने कैसे अपने आप को फिट रख रखा है यह बात हर कोई जानना चाहता है। मलाइका अरोड़ा स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटिन भी फॉलो करती है। बता दें, मलाइका सुबह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा या दलिया खाती हैं। इसके साथ वह फल भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।


इसे भी पढ़ें- Don 3: 'डॉन 3' से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता? रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाएगी यह हसीना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrity healthy breakfast menu shilpa shetty salman khan malaika arora alia bhatt kartina kaif
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम अपने नाश्ते में छह अंडे, चार ब्रेड मक्खन मार के, 10 बादाम और एक बड़ा गिलास जूस लेते हैं, लेकिन इसके साथ वह रोजाना कसरत करना नहीं भूलते।

bollywood celebrity healthy breakfast menu shilpa shetty salman khan malaika arora alia bhatt kartina kaif
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, आलिया भट्ट वापस फिट हो गई हैं। वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं और ब्रेकफास्ट में इडली डोसा को खाना ज्यादा पसंद करती हैं।

विज्ञापन
bollywood celebrity healthy breakfast menu shilpa shetty salman khan malaika arora alia bhatt kartina kaif
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह अपनी फिटनेस के लिए ही जानी जाती है। कटरीना कैफ ने जाने-माने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में अपने ब्रेकफास्ट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह लाइट ब्रेकफास्ट करना पसंद करती हैं। वह ब्रेकफास्ट में पोच्ड अंडे खाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed