फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैफी की सौवीं सालगिरह पर मुंबई में लगी अदब की ये महफिल

Fri, 11 Jan 2019 03:48 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Jan 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs and Singers Celebrate Kaifi Azmi's Centenary
Shabana Azmi - फोटो : amar ujala
बीते 14 जनवरी को अभिनेत्री शबाना आज़मी ने पिता कैफी अजमी का 100वां जन्मदिन है। गुरुवार उनके जन्मदिन के मौके पर मुंबई में संगीत और शायरों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स और संगीतकार भी नजर आए। इस खूबसूरत महफिल में शिरकत में जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आज़मी और बेटे फरहान अख्तर के साथ पहुंचे।
Bollywood Celebs and Singers Celebrate Kaifi Azmi's Centenary
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
इनके अलावा अभिनेत्री विद्या बालन भी यहां अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नज़र आईं। साथ ही पहुंचे बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और म्यूजिक डाइरेक्टर ललित पंडित। यह शाम कैफी आज़मी के सौवे जन्म दिवस के नाम थी। शबाना और बाबा आज़मी के वालिद कैफी आजमी के नाम अदब और सिनेमा के तमाम बेहतरीन नगमे सुनने को मिले। 
Bollywood Celebs and Singers Celebrate Kaifi Azmi's Centenary
कैफी आजमी - फोटो : डेमो
कैफी आजमी का जन्म 14 जनवरी 1919 को यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। साहित्य के तमाम बड़े सम्मानों के अलावा फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। ‘कैफी आजमी’ यानी अख्तर हुसैन रिजवी ने साल 1962 में ‘कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, गीत लिखा था और जब 1964 में भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म में मोहम्मद रफी ने इसे गाया तो यह हिंदुस्तानियों के जुबान पर चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs and Singers Celebrate Kaifi Azmi's Centenary
कैफी आजमी - फोटो : डेमो
गौरतलब है कि आजमगढ़ के मेजवां गांव में जन्मे मशहूर शायर कैफी आजमी का इस वर्ष जन्म शताब्दी समारोह देश के साथ ही दूसरे देशों में मनाया जाना है। समारोह में उनकी शायरी, उनके सामाजिक कार्यों और उनकी किताबों पर चर्चा की जाएगी। उन पर बनीं डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी। कैफी की बेटी मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के प्रयास से जन्म शताब्दी वर्ष पर बड़े पैमाने पर आयोजन होने हैं।
विज्ञापन
Bollywood Celebs and Singers Celebrate Kaifi Azmi's Centenary
शबान और कैफी आजमी - फोटो : file photo
आपको बता दें कि कैफी के साथ काफी समय गुजारने वाले मशहूर उर्दू आलोचक प्रो. अली अहमद फातमी का कहना है कि कैफी प्रोग्रेसिव और प्रोटेस्ट के शायर थे। प्रगतिशील लेखक संघ जब इलाहाबाद में लगभग समाप्त हो गया था, तब वह खुद इलाहाबाद आए और नए सिरे से यहां प्रलेस की बुनियाद डाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed