{"_id":"61bb04845287a449883d644f","slug":"bollywood-celebs-corona-positive-karan-johar-party-bmc-ashish-shelar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"covid 19: करण जौहर की पार्टी पर बीएमसी की नजर, BJP विधायक ने खत लिखकर की जांच की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
covid 19: करण जौहर की पार्टी पर बीएमसी की नजर, BJP विधायक ने खत लिखकर की जांच की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इन दिनों कोरोना की चपेट में आ चुकी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर पर दी थी। इसके बाद से ही यह वायरस फैला। हालांकि इसके बाद करण जौहर ने बयान जारी कर कहा कि उनका घर कोविड का हॉटस्पॉट नहीं था। हालांकि बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने बीएमसी को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है।
2 of 4
बीजेपी विधायक आशीष शेलार।
- फोटो : ANI
आशीष शेलार ने खत लिखकर बीएमसी से जांच करने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि करण जौहर के घर जो पार्टी हुई थी उसमें कितने लोग शामिल थे, इस बात का जवाब दिया जाए. इतना ही नहीं उन्होंने पत्र में ये भी लिखा है कि करण जौहर की बिल्डिंग में जो CCTV लगा हुआ है उसे जब्त कर जांच की जाए। साथ ही उन्होंने ये भी पूछा है कि आखिर BMC किस आधार पर कह रही है कि पार्टी में केवल 8 लोग ही मौजूद थे।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण जौहर ने इस मामले में बयान जारी करते हुए लिखा था- मैंने, मेरे परिवार और घर पर मौजूद सभी लोगों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। भगवान की कृपा से हम सभी कोरोना निगेटिव निकले। मैंने तसल्ली के लिए दो बार अपना कोरोना टेस्ट कराया लेकिन दोनों बार निगेटिव निकला। मैं बीएमसी की सराहना करता हूं। मैं मीडिया को साफ करना चाहता हूं कि 8 लोगों की इंटीमेट गैदरिंग को पार्टी नहीं कहते हैं। मेरे घर में कोविड के सभी प्रोटोकोल को फॉलो किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : instagram/tanghavri
वहीं दूसरी तरफ करीना, अमृता, सीमा, महीप के बाद शनाया कपूर भी कोरोना वायरस संक्रमित गई है। शनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई हूं। मुझे हल्के लक्षण है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।