फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल तस्वीर: सफेद बालों में 'जेठालाल' की बेटी बनी दुल्हन, यूजर्स ने जमकर लुटाया प्यार

Thu, 16 Dec 2021 02:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Dec 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Dilip Joshi AKA jethalal Daughter Niyati highly being praised on social media
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’में जेठालाल के किरदार से सबके दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी की बेटी नियति ने हाल ही में शादी की है। अभिनेता ने शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं जिसमें सभी ने उनकी जमकर तारीफ की लेकिन जेठालाल के फैंस का ध्यान उनकी बेटी के बालों पर गया। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़कियां शादी से पहले अपने हेयरकेयर के लिए हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन जेठालाल की बेटी ने अपनी शादी में अपने सफेद बालों को छुपाया नहीं।

Dilip Joshi AKA jethalal Daughter Niyati highly being praised on social media
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

और इसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। नियति के काले सफेद बाल देखकर दिलीप के फैंस कुछ कन्फ्यूज हुए तो कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर ही सवाल किए तो कुछ ने नियति की उम्र भी सर्च करनी शुरू कर दी। गूगल पर लोगों ने jethalal daughter age डालकर खूब सर्च किया।

Dilip Joshi AKA jethalal Daughter Niyati highly being praised on social media
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि दिलीप जोशी ने यह तस्वीरें दो दिन पहले पोस्ट की थीं लेकिन फैंस अभी भी कमेंट कर नियति पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।  एक और ने तारीफ में लिखा है कि खुशी है कि वे सफेद बालों को छुपा नहीं रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने जेठालाल से मजे लेने भी शुरू कर दिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Joshi AKA jethalal Daughter Niyati highly being praised on social media
दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए खूबसूरत मैसेज भी लिखा। दिलीप ने लिखा, आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अपनी बेटी नियति और फैमिली के नए सदस्य अपने बेटे यशोवर्धन को उनके इस नए सफ़र के लिए मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आप सभी का शुक्रिया। जय स्वामीनारायण।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed