{"_id":"61badcbf12668329b228d919","slug":"year-ender-2021-aryan-khan-ananya-pandey-shehnaaz-gill-kangana-ranaut-jacqueline-fernandez-indulge-in-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2021: बॉलीवुड में ऐतिहासिक रहा यह साल, विवादों में फंसकर इन सितारों ने बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2021: बॉलीवुड में ऐतिहासिक रहा यह साल, विवादों में फंसकर इन सितारों ने बटोरीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
इस साल चर्चा में रहे ये सितारें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2021 खत्म होने की कगार में है। बॉलीवुड में ये साल ऐतिहासिक घटनाओं के लिए जाना जाएगा। जहां सालभर कुछ सितारों ने अपने अभिनय और नेक कामों की वजह से लोगों का दिल जीता। वहीं कुछ ने विवादों में फंसकर सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल चर्चा में रहे।
आर्यन खान
2 of 9
aryan khan
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को यह साल हमेशा याद रहेगा। इसी साल उनपर क्रूज पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगा और उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा। 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे कार्डीलिया क्रूज पर एनसीबी के छापे के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट की तमाम सुनवाई के बाद 30 अक्तूबर यानी 28 दिनों बाद आर्यन जेल से रिहा हुए। लेकिन उनकी मुसीबतें यहीं समाप्त नहीं हुई। उन्हें आए दिन एनसीबी और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। आखिरकार 10 दिसंबर को उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद उन्हें 15 दिसंबर को राहत मिली। अब उन्हें हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी।
अनन्या पांडे
3 of 9
ananya pandey
- फोटो : instagram
आर्यन खान ड्रग्स मामले में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया था। आर्यन खान के साथ ड्रग्स पर चैट करने की वजह से एनसीबी ने एक्ट्रेस पर भी शिकंजा कसा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अनन्या को समन भेजा और उनके घर पर रेड भी डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहनाज गिल
4 of 9
शहनाज गिल
- फोटो : Instagam
बिग-बॉस फेम शहनाज गिल भी इस साल काफी चर्चा में रही। सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से हर जगह शहनाज गिल की चर्चा हो रही है। हालांकि एक्टर के निधन के बाद करीब एक महीने तक उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई, लेकिन अब वह धीरे-धीरे अपने नॉर्मल रुटीन में वापस लौटने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में इस साल शहनाज काफी चर्चा में रहीं। फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनके नॉर्मल मूड में वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोनू सूद
5 of 9
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
कोरोना काल में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद काफी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि इस साथ उनके मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स के छापा पड़ेने की वजह से वह चर्चा में हैं। बता दें कि सितंबर माह में सोनू सूद से जुड़े छह जगहों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।