फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Ranveer: जानिए क्यों यूजर्स ने कहा- असुरक्षित महसूस कर रहे हैं दीपिका-रणवीर? ऐसे किया ट्रोल

Thu, 16 Dec 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Dec 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Netizens TROLL Ranveer Singh Deepika Padukone call them INSECURE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दीपिका और रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म में साथ काम किया है। उनकी शादी के तीन साल हो गये हैं। साल 2018 में दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। कई बार यूजर्स दोनों को ट्रोल भी करते हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



 

Netizens TROLL Ranveer Singh Deepika Padukone call them INSECURE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। जहां रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों हाथ पकड़कर साथ-साथ चलने लगते हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के गाल पर किस करते हुए भी दिख रहे हैं। 

 

Netizens TROLL Ranveer Singh Deepika Padukone call them INSECURE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से कह रहे हैं कि वह उनकी फिल्म 83 फी प्रोड्यूसर हैं। यह कहते हुए रणवीर सिंह पैपराजी के सामने पत्नी के गाल चूम लेते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens TROLL Ranveer Singh Deepika Padukone call them INSECURE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, यूजर्स रणवीर सिंह का यों पत्नी दीपिका पादुकोण के सबसे सामने किस करने को नौटंकी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका और रणवीर सिंह इस बात से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि सारी मीडिया अटेंशन कटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिल रही है।
 

विज्ञापन
Netizens TROLL Ranveer Singh Deepika Padukone call them INSECURE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि यह दोनों कार्टून हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह दोनों पहले भी ऐसे ही करते थे पर आज कुछ ज्यादा हो गया है। एक अन्य यूजर्स ने कहा, अरे यार एयरपोर्ट पर तो कम से कम एक्टिंग छोड़ दो। अपने एक हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी सफल शादी के पीछे के रहस्य का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारे बीच कभी-कभी ऐसी लड़ाइयां होती हैं, जब रणवीर सिंह जीत जाते हैं और मुझे कहना पड़ता है 'ठीक है.. '।  रणवीर सिंह के तेजतर्रार पक्ष के बारे में पूछे जाने पर दीपिका पादुकोण का कहना था कि वह हमेशा रणवीर सिंह पर एक पट्टा लगाने की कोशिश करती हैं। वह यह समझता है और मैं सिर पकड़ लेती हूं। इससे उसे बहुत खुशी मिलती है। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed