पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। लेकिन, सुर्खियां बटोरने का कारण कोई नया गाना नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी में चल रहा घमासान है। दरअलस, हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी से तलाक ले लिया है। बता दें कि यह साल का आठवां तलाक है। जी हां, हनी सिंह से पहले साल 2022 में धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से लेकर पवन सिंह-ज्योति सिंह तक कई सेलेब्स अलग हो गए हैं। यहां देखिए पूरी सूची...
Bollywood Celebs Divorce 2022: सिर्फ हनी सिंह-शालिनी का ही नहीं, बल्कि साल 2022 में नौ सेलेब्स का हो चुका तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनुष-एश्वर्या: 17 जनवरी, 2022
साउथ के मशहूर कपल्स में से एक धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल 17 जनवरी को एक- दूसरे के अलग होने की जानकारी देते हुए सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल बीते 18 साल से एक साथ था। अपने रिश्ते को खत्म करते हुए दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। अपने इस बयान में उन्होंने कहा था कि, हम दोस्त, जोड़ें, माता-पिता और एक- दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल तक साथ रहे। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतर रूप से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है।
नीतीश भारद्वाज-स्मिता गेट: 18 जनवरी, 2022
प्रतिष्ठित टीवी धारावाहिक 'महाभारत' के श्री कृष्ण नीतीश भारद्वाज का भी इसी साल तलाक हुआ है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'तलाक मौत से ज्यादा दर्दनाक है'। बता दें कि अभिनेता ने आईएएस अधिकारी और पत्नी स्मिता गेट के साथ 12 साल की शादी खत्म कर दी। दंपति सितंबर 2019 से अलग रह रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 2019 में मुंबई के फैमिली कोर्ट में मामला दायर किया, और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में तीन साल लग गए।
राखी सावंत-रितेश: 17 फरवरी, 2022
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन इससे पहले वह अपने पति रितेश लंग अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थी। राखी सावंत ने जब रितेश से शादी की थी तब बेशक उन्होंने लोगों को अपने पति रितेश से नहीं मिलवाया था। लेकिन बिग बॉस 15 में एक्ट्रेस के साथ उनके पति रितेश भी आए थे। इस दौरान राखी ने रितेश को सभी से मिलाया था। हालांकि, उन्होंने इसी साल फरवरी में बिग बॉस के बाद अपने पति रितेश से अलग होने का एलान कर दिया था।
सोहेल खान-सीमा सचदेव: 13 मई, 2022
बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों ने इसी साल तलाक का फैसला किया। इस कपल की शादी 24 साल बाद टूटी है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। जानकारी के मुताबिक दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, जिसके बाद सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी।