सब्सक्राइब करें

Bollywood: सरेआम फैंस की बदतमीजी का शिकार हुए ये सितारे, किसी के हाथ पर काटा तो किसी को जबरदस्ती लगाया गले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Feb 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs fight on public place with fans priyanka chopra john abraham malaika arora salman khan
फैंस की बदतमीजी का शिकार हुए ये सितारे - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा अपनी पॉपुलरिटी के चलते फैंस और मीडिया की नजरों में बने रहते हैं। उनके द्वारा दिया गया कोई बयान या फिर की गई कोई ऐसी हरकत तुरंत उनको सुर्खियों में ले आती है। कई बार फैन या मीडिया पर्सन उनसे ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जिससे उनका पारा बढ़ जाता है और वह कोई न कोई हरकत कर बैठते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने इन सबसे इतर अपने गुस्से पर काबू पा लिया है। अब आम जनता हो या सेलिब्रिटी जब कोई बदतमीजी करता है तो गुस्सा भड़कना तो लाजमी है। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीच सड़क पर अपने फैंस या मनमानी करने वालों की क्लास लगा दी है।

bollywood celebs fight on public place with fans priyanka chopra john abraham malaika arora salman khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान अपने गुस्से को लेकर खूब प्रचलित हैं। वह की बार सरेआम भी लोगों पर अपना गुस्सा दिखा चुके हैं। सलमान खान फिल्म अंतिम के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान एक फैन उनके साथ तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। बाद में सलमान उसके साथ पैपराजी को पोज देने के लिए तैयार हो गए। लेकिन, वो फैन उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगा, तब सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने तेज से बोलकर कहा, 'नाचना बंद कर'।

इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant: पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी, खुद को थप्पड़ मारते हुए बोलीं- फ्रिज में जाने से बच गई

bollywood celebs fight on public place with fans priyanka chopra john abraham malaika arora salman khan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, उस फैन ने प्रियंका को कार से निकलने के बाद पकड़ लिया था और उनसे अपने साथ तस्वीरें क्लिक करवाने की जिद कर रहा था। प्रियंका ने बताया कि बिना उनकी परमिशन के किसी के उन्हें शारीरिक रूप से छूने पर वह डर और सहम गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs fight on public place with fans priyanka chopra john abraham malaika arora salman khan
जॉन अब्राहम   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम मंगलूरु में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उस दौरान अभिनेता का कई फैंस ने वेलकम किया था, लेकिन एक महिला को भरोसा नहीं हुआ कि उसके सामने जॉन खड़े हैं, और उसने अभिनेता के हाथ पर काट लिया। जॉन ने इस पर तुरंत रिएक्ट करके उस फैन को थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
bollywood celebs fight on public place with fans priyanka chopra john abraham malaika arora salman khan
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा 
कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा अपने कुछ फैंस पर भड़क गई थीं। मलाइका अरोड़ा के ये फैंस उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed