पूरे देश में होली का त्योहार जोर शोर से मनाया जा रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के सितारों पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोनावायरस के असर के चलते सभी सितारे भी होली खेलने में काफी सावधानी बरत रहे हैं और यही सलाह वो अपने फैंस को भी दे रहे हैं। इस बीच आपको दिखाते हैं बॉलीवुड सितारों ने किस तरह से होली मनाई।
बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह से मनाई होली, देखें सितारों की इंस्टाग्राम तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इस त्योहार को काफी सावधानी से एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शिल्पा सूखे रंग से होली खेलती नजर आ रही हैं। वहीं टिक टॉक वीडियो में शिल्पा एन्जॉय करती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
नेहा कक्कड़
सिंगर नेहा कक्कड़ सिर्फ सिंगिंग के साथ ही नहीं बल्कि अपनी सादगी से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में नेहा ने होली को भी काफी सादगी से बनाया है। नेहा कक्कड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नताशा स्तानकोविक- हार्दिक पांड्या
इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्तानकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई की थी। इसके बाद से कई बार नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सामने आई हैं।
View this post on Instagram
The Pandyas ❤ #hardikpandya #happyholi
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपने फैंस का भी पूरी तरह से ख्याल रखती हैं। दीपिका हर खास मौके पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। ऐसे में एक बार फिर से दीपिका ने होली के खास मौके पर फैंस के साथ अपना वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
Happy Holi #deepikapadukone 🔥💕
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on