{"_id":"5e5f80258ebc3eebac5f1799","slug":"holi-2020-these-bollywood-popular-famlies-stop-to-organise-holi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन से राज कपूर तक इन बॉलीवुड खानदानों की मशहूर थी होली, इस वजह से बंद किया सेलिब्रेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन से राज कपूर तक इन बॉलीवुड खानदानों की मशहूर थी होली, इस वजह से बंद किया सेलिब्रेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारों पर होली का रंग चढ़ चुका है । कई बड़े सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं । वहीं कई सितारों की होली खेलते तस्वीरें भी सामने आई हैं । एक समय था जब बॉलीवुड के कई बड़े खानदानों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता था । पूरी फिल्म इंडस्ट्री इन घरानों की होली पार्टी में शिरकत करती थी । धीरे-धीरे इन बड़े घरानों ने होली पार्टी करना बंद कर दिया । जानते हैं आखिर किन वजहों से ऐसा हुआ...
2 of 5
holi
राज कपूर- पृथ्वी राज कपूर के समय से ही कपूर खानदान में होली मनाने का चलन चल रहा है । इस पार्टी में सितारों का मेला लगता था । रंगों से भरी टंकियों में सेलेब एक-दूसरे को भिगो देते थे । नाच-गाने की महफिल सजती थी । पृथ्वी राज कपूर के बाद राज कपूर इस होली पार्टी को होस्ट करने लगे । साल 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही ये होली सेलिब्रेशन बंद हो गया ।
3 of 5
yash chopra and sridevi
यश चोपड़ा- मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा उस दौर में यशराज स्टूडियो में होली पार्टी रखते थे । इसमें तमाम सेलेब्स और यश चोपड़ा के प्रोडक्शन में काम करने वाले लोग शामिल होते थे । उनके निधन के बाद ये होली पार्टी भी बंद हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
subhash ghai
- फोटो : social media
सुभाष घई- फिल्म मेकर सुभाष घई पहले अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली पार्टी किया करते थे । बाद में उन्होंने ये सेलिब्रेशन बंद कर दिया। इस होली पार्टी में नामी सितारों के अलावा टेक्नीशियन्स और डिजाइनर भी शामिल होते थे ।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन- बिग बी भी हर साल अपने जुहू स्थित बंगले में होली पार्टी का आयोजन करते थे । इसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचते थे । साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद बच्चन परिवार ने होली पार्टी का आयोजन करना बंद कर दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।