देश में लॉकडाउन होने की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सितारे अपने फैंस को खूब वक्त दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ सितारे फैंस को समझाइश दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस के साथ अपनी यादें साझा कर रहे हैं। ऐसे में आपको दिखाते हैं कि किस सितारे ने इंस्टाग्राम पर क्या साझा किया।
देखें बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट, सलमान खान और जैकी श्रॉफ ने फैंस को दिया ये मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। सलमान के ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में भी वो एक मैसेज दे रहे हैं। तस्वीर में एक बिल्डिंग की दो बालकनी नजर आ रही हैं। एक बालकनी में जहां शख्स बैठकर पूजा कर रहा है तो वहीं दूसरी बालकनी में मौजूद शख्स नमाज पढ़ता दिखाई दे रहा है। सलमान द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Setting examples... #IndiaFightsCorona
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने एक वीडियो और एक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी खुद को हेयरकट देती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के बाद तस्वीर में हुमा का नया हेयरस्टाइल नजर आ रहा है। बता दें कि हाल फिलहाल में कई सितारे सोशल मीडिया पर हेयरकट की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर चुके हैं।
A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq) on
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ में दो और लोग मौजूद हैं। पोस्ट के कैप्शन में दीपिका ने लिखा है- 'स्टार्टिड यंग'। दीपिका की इस थ्रोबैक तस्वीर को सभी काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ उन चुनिंदा स्टार्स में शुमार हैं जो अक्सर अपने फैंस को कोई न कोई मैसेज देते रहते हैं। कुछ वक्त पहले तक जहां जैकी पौधे लगाकर पर्यावरण को सुधारने की बात कर रहे थे तो अब जैकी सभी से सुरक्षित रहते हुए एकजुटता दिखाने की बात कर रहे हैं। अपने नए पोस्ट में जैकी ने कोरोना वायरस को लेकर देश के हालात दिखाए हैं।
#BreakTheChain #StayHomeStaySafe
A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu) on