फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Items Auctioned: शम्मी कपूर की जैकेट से माधुरी के लहंगे तक, लाखों में नीलाम हुईं सितारों की ये चीजें

Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Items Auctioned at Lakh of Rupees From Shammi Kapoor Jacket to Madhuri dixit lehenga
शम्मी कपूर, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा अपने फैंस को किसी न किसी वजह से चौंकाने का मौका नहीं छोड़ते हैं, भले ही वह उनकी फिल्मों के जरिए हो या फिर किसी अन्य वजह से। वहीं फैंस को भी सितारों की जिंदगी और उनसे जुड़ी चीजों के बारे में काफी दिलचस्पी रहती है। फैंस भी सितारों के जैसा दिखने के लिए उनके जैसी चीजें या फिर नीलामी में बिकी हुई उन्हीं की चीजों को इस्तेमाल करना चाहते हैं, फिर चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नीलामी में लाखों-करोड़ों में बिकीं।

Bollywood Celebs Items Auctioned at Lakh of Rupees From Shammi Kapoor Jacket to Madhuri dixit lehenga
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर की जैकेट
बॉलीवुड में शम्मी कपूर हमेशा से अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते थे। वह अपने समय के सबसे महान और मशहूर सितारों में से एक थे। फिल्म जंगली में उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान जो भूरे रंग का जैकेट पहना था, वह नीलामी में 88 हजार रुपये में बिका था। शम्मी कपूर के सबसे बड़े फैन और आमिर खान ने इसे खरीदा है।

Bollywood Celebs Items Auctioned at Lakh of Rupees From Shammi Kapoor Jacket to Madhuri dixit lehenga
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित का लहंगा
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का गाना मार डाला में माधुरी दीक्षित ने हरे रंग का 30 किलो का भारी-भरकम लहंगा पहना था। माधुरी के इस लहंगे पर मोतियों का काम था। नीलामी में ये लहंगा तीन करोड़ रुपये में बिका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Items Auctioned at Lakh of Rupees From Shammi Kapoor Jacket to Madhuri dixit lehenga
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का टॉवेल
सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी में जीने के हैं चार दिन गाने में काफी यूनिक स्टेप्स किए थे। इस गाने के एक सीन में सलमान ने टॉवेल लेकर भी डांस किया है। अभिनेता का ये स्टेप आज भी लोगों को काफी पसंद आया है। सलमान की ये टॉवेल नीलामी में एक लाख 42 हजार रुपये में बिकी थी। हालांकि इन पैसों को बाद में एनजीओ में दान कर दिया गया था।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Items Auctioned at Lakh of Rupees From Shammi Kapoor Jacket to Madhuri dixit lehenga
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा की ड्रेस
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में दोनों ने बहुत ही यूनिक कपड़े पहने थे। उनके कॉस्टयूम्स नीलामी के लिए रखे गए थे, ताकि नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए रुपये जुटा सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed