फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बॉलीवुड स्टार्स की इन खराब आदतों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कई बार हो चुके हैं ट्रोल

Tue, 29 Nov 2022 05:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 29 Nov 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs like Kareena Kapoor Aamir Khan john Abraham bad habits which becomes the reason of trolling
जॉन अब्राहम, करीना कपूर खान, आमिर खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को हर चीज के बारे में बात करने और कैमरे के सामने अपने आप को पेश करने के लिए बहुत अच्छी तरह से ट्रेन किया जाता है। क्योंकि कैमरे के सामने जैसे ये सेलेब्स नजर आते हैं, उसी तरह से फैंस के दिलों-दिमाग में उनकी छवि बनती है। लेकिन  कभी-कभी ये मशहूर हस्तियां कैमरे के सामने ऐसे कमेंट्स कर जाते हैं, जो बोल्ड होने के साथ ही किसी ने सोची भी नहीं होती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के अलावा अपने विवादित बयानों और अपनी कुछ खराब आदतों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। बयानों के बारे में तो अक्सर आपने सुना होगा, लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको सेलेब्स की खराब और अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हें चर्चाओं में ले आती हैं। 

Bollywood Celebs like Kareena Kapoor Aamir Khan john Abraham bad habits which becomes the reason of trolling
करीना कपूर खान - फोटो : Social media

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलैंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और कमाल के अभिनय के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी चहीती बेबो में एक बहुत ही अजीबोगरीब आदत है, जिसे वह मीडिया कर्मीयों के सामने भी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। करीना कपूर खान की यह आदत अक्सर लोगों को देखने को मिल जाती है। दरअसल, बेबो को नाखून चबाने की आदत है। वह हमेशा अपने नाखून चबाती रहती हैं, जिस वजह से उन्हें नकली नाखून लगवाने पड़ते हैं। 
The Kashmir Files: फिल्मकार नादव लापिड के बयान के लिए इस्राइल राजदूत ने मांगी माफी, राजनयिक ने बताया शर्मनाक

Bollywood Celebs like Kareena Kapoor Aamir Khan john Abraham bad habits which becomes the reason of trolling
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
इंडस्ट्री के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम कई मायनों में लोगों की इंस्पिरेशन हैं। अभिनेता अपनी बॉडी से लेकर अपने लुक्स और अभिनय तक लोगों के चहेते बने रहते हैं। जॉन ने फिटनेस फ्रीक होने के कारण अपने जीवन में बहुत सी चीजें कंट्रोल कर रखी हैं। लेकिन एक चीज ऐसी है, जिसे वह कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। यह आदत और कुछ नहीं बल्कि एक जगह बैठे-बैठे पैर हिलाना है, जिसे देख कभी-कभी लोग बुरी तरह किलस भी जाते हैं। 
Bigg Boss 16: नॉमिनेट हुए साजिद खान, अकड़ दिखाते हुए बोले- मैं 100 फीसदी बचूंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs like Kareena Kapoor Aamir Khan john Abraham bad habits which becomes the reason of trolling
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्मों में जल्दी से कोई भी नुक्स नहीं निकाल पाता है। लेकिन बीते काफी समय से अभिनेता किसी न किसी वजह से नेटिजन्स के निशाने पर आ रहे हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर। हालांकि, आमिर खान अभी भी काम से पीछे नहीं हट रहे हैं। इन सबसे अलग एक आदत, जिसके लिए आमिर ट्रोल किए जाते हैं वह उनका न नहाना है। जी हां, एक साक्षात्कार में अभिनेता की एक्स-वाइफ किरण राव ने खुलासा किया था कि आमिर रोजाना नहाना पसंद नहीं करते हैं। 
Yash: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें  

विज्ञापन
Bollywood Celebs like Kareena Kapoor Aamir Khan john Abraham bad habits which becomes the reason of trolling
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली रानी मुखर्जी को भी एक चीज की लत है, जिसे छोड़ पाना बहुत ही मुश्किल है। दरअसल, रानी मुखर्जी चेन स्मोकर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री रोजाना इतना सिगरेट पीती हैं कि उनकी सुबह भी सिगरेट से ही होती है। 
Tathastu: जाकिर खान के स्टैड-अप कॉमेडी शो 'तथास्तु' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed