फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan Interview: ‘प्यार का पंचनामा’ व ‘हेरा फेरी’ से कार्तिक ने बनाई दूरी, पूरा ध्यान सिर्फ फ्रेडी पर

Tue, 29 Nov 2022 05:32 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Nov 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Interview Actor distanced himself from Pyaar Ka Panchnama 3 Hera Pheri 3 focusing only on Freddy
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में अपनी जगह तेजी से बनाने में कामयाब होते दिख रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनो अपनी फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चा में हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बारे में कार्तिक आर्यन कहते है कि इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके लिए ऐसा अनुभव रहा है जैसे कि वह फिर से स्कूल लौट आए हों। कार्तिक आर्यन ने ही इस साल अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से हिंदी सिनेमा को नई संजीवनी दी और उनकी एक और फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर भी हाल ही में उनके जन्मदिन पर रिलीज हो चुका है। कार्तिक आर्यन से एक संक्षिप्त मुलाकात..

Kartik Aaryan Interview Actor distanced himself from Pyaar Ka Panchnama 3 Hera Pheri 3 focusing only on Freddy
फ्रेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फ्रेडी' के लिए आप को क्या क्या तैयारियां करनी पड़ी हैं?
इस तरह का किरदार पहले मैंने कभी नहीं निभाया है। मेरे लिए यह बहुत नया किरदार और चुनौतीपूर्ण किरदार है। शारीरिक और मानसिक रूप से यह स्तरीय और चुनौतीपूर्ण किरदार है। इस किरदार के लिए मुझे कैसे चलना है, किस तरह की बातें करना है, उसकी भाषा कैसी होगी, किस टोन में वह बात करेगा, इन सब चीजों के लिए मुझे सिखाने वाले रखे गए थे। यूं लग रहा था कि जैसे मेरी क्लासेस चल रही है। इन सब चीजों में थोड़ी मेहनत तो जरूर लगी लेकिन 'फ्रेडी' का किरदार उभर कर आया है।

 

Kartik Aaryan Interview Actor distanced himself from Pyaar Ka Panchnama 3 Hera Pheri 3 focusing only on Freddy
फ्रेडी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर में एक मासूम से दिखने वाले चेहरे के पीछे एक खतरनाक चेहरा भी है, क्या कहना चाहेंगे इसके बारे में आप?
मैं इस फिल्म में डॉक्टर फ्रेडी गिनवाला की भूमिका निभा रहा हूं। इस हिसाब से 'फ्रेडी' फिल्म का शीर्षक रखा गया है। यह थोड़ा अलग किस्म का किरदार है। फ्रेडी एक ऐसा इंसान है जो अपनी जिंदगी में प्यार ढूंढ रहा है, थोडा सेंसिटिव है। अपनी बातें किसी से कह नही पाता है, अपनी जिंदगी में बहुत अकेलापन महसूस करता है। इसकी कहानी ऐसी है कि फ्रेडी कैसे बना? वैसे कहानी यह एक अच्छे डेंटिस्ट की है और कैसे उसकी जिंदगी में प्यार आता है और कैसी चुनौतियां आती हैं और वह कहानी आगे कहां तक पहुंचती है, यह आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Interview Actor distanced himself from Pyaar Ka Panchnama 3 Hera Pheri 3 focusing only on Freddy
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आप को खुद थ्रिलर फिल्में कितनी पसंद हैं, 'फ्रेडी' की तैयारी के लिए आपने भी तो थ्रिलर फिल्में देखी होगी ? 
ऐसा नहीं है कि इस फिल्म के लिए मुझे खास तौर पर कोई फिल्म देखनी पडी, वैसे भी मैं थ्रिलर फिल्में देखता रहता हूं। मैंने बहुत पहले 'गुप्त' और 'बाजीगर' देखी हैं लेकिन इस फिल्म के लिए कोई फिल्म नहीं देखी। 'फ्रेडी' को लेकर जब भी मेरी फिल्म के निर्देशक शशांक घोष से बात हुई, हमने अपना ये नजरिया बिल्कुल स्पष्ट रखा कि इस फिल्म के लिए हम कोई संदर्भ फिल्म नहीं बनेंगे। हमने अपने आप से कुछ नया करने की कोशिश की है, देखते हैं कि हम कहां तक जा सकते हैं!

विज्ञापन
Kartik Aaryan Interview Actor distanced himself from Pyaar Ka Panchnama 3 Hera Pheri 3 focusing only on Freddy
भूल भूलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'भूल भूलैया 2' के बाद इंड्रस्टी का आपके प्रति नजरिया कितना बदला है और आप की जिम्मेदारी कितनी बढ़ गई है? 
मेरी जिम्मेदारी तो शुरू से रही है कि अच्छी फिल्में करूं और वह आगे भी करते रहना चाहता हूं। लेकिन हां,  'भूल भूलैया 2' के बाद निश्चित रूप से लोगों का नजरिया बदला है। 'भूल भूलैया 2' मेरे लिए गेम चेंजर साबित हुई है और उस फिल्म ने मुझे पहले से अच्छी परिस्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed