फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय शादी: विदेशियों के प्यार में गिरफ्तार हुए ये सितारे, किसी ने रचाई शादी तो कोई लिव इन में खुश

Mon, 10 May 2021 09:15 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 10 May 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs list who married Foreigners Preity Zinta Priyanka Chopra and Celina Jaitly
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media

फिल्म जगत की शादियां हमेशा से मशहूर रही हैं। शादी की खबरें सामने आते ही सगाई से लेकर हनीमून तक सेलेब्स खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो यहां कुछ लोगों ने अपने को-स्टार तो किसी ने बचपन के प्यार से विवाह रचाया। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय शादी कर ली। विदेशियों के प्यार में गिरफ्तार हुए ये सितारे उनके साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं।

bollywood celebs list who married Foreigners Preity Zinta Priyanka Chopra and Celina Jaitly
शशि कपूर, जेनिफर केंडल - फोटो : Social Media

शशि कपूर 
बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने अभिनेत्री जेनिफर केंडल (Jennifer Kendal) के साथ 1958 में शादी की थी। शशि की जेनिफर से पहली मुलकात पृथ्वी थिएटर्स में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे संजना कपूर, करण कपूर और कुणाल कपूर हैं। बता दें कि जेनिफर का सन 1984 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। वहीं, 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

bollywood celebs list who married Foreigners Preity Zinta Priyanka Chopra and Celina Jaitly
सुचित्रा पिल्लई, लार्स कैल्डसन - फोटो : Social Media

सुचित्रा पिल्लई
बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने डेनमार्क के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर लार्स कैल्डसन (Lars Kjeldsen) से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। ये उनकी दूसरी शादी थी क्योंकि पहला विवाह पवन मलिक से 1991 में हुआ था जो 1998 तक चला। साल 2008 में सुचित्रा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम अनिका है। सुचित्रा वेब सीरीज 'हेलो मिनी थ्री' में एक गॉडवुमेन के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs list who married Foreigners Preity Zinta Priyanka Chopra and Celina Jaitly
सेलिना जेटली, पीटर हाग - फोटो : file photo

सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हाग (Peter Haag) से शादी कर ली थी। सेलिना और पीटर के विराज हाग (Viraaj Haag) और विस्टन हाग (Winston Haag) नाम के दो जुड़वां बेटे हैं। इनका जन्म 24 मार्च, 2012 को हुआ था। 2017 में में भी सेलिना ने जुड़वां बेटे को जन्म दिया था आर्थर हग (Arthur Haag) और शमशेर हाग (Shamsher Haag)। लेकिन इनमें से एक शमशेर की मौत जन्म के कुछ समय बाद ही हो गई थी।

विज्ञापन
bollywood celebs list who married Foreigners Preity Zinta Priyanka Chopra and Celina Jaitly
प्रीति जिंटा, जेन गुडइनफ - फोटो : Insatagram- @realpz

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे अमेरिकन मूल के जेन गुडइनफ (Gene Goodenough) से शादी की थी। 29 फरवरी 2016 को जोड़ी ने लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। लगभग 6 महीने बाद प्रीति और गुडइनफ की वेडिंग फोटोज सामने आई थीं। गुडइनफ पेशे से फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed